लाडनूं के कांग्रेसी पार्षद सतार खां पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच, पार्षद सत्तार खां पर हैं महिला को फोन पर पटाने, गंदी व अश्लील बातें करने, शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने, उसकी निजी फोन वार्तालाप को वायरल कर उसे बदनाम करने के अति गंभीर आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के कांग्रेसी पार्षद सतार खां पर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच,

पार्षद सत्तार खां पर हैं महिला को फोन पर पटाने, गंदी व अश्लील बातें करने, शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने, उसकी निजी फोन वार्तालाप को वायरल कर उसे बदनाम करने के अति गंभीर आरोप

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने नगर पालिका के एक पार्षद के खिलाफ एक महिला के साथ फोन पर अश्लील वार्तालाप करने और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालने, उसके अश्लील वीडियो बनाने और वार्तालाप को वायरल करने को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। यह पार्षद कांग्रेस पार्टी का है और लगभग सभी सरकारी व सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है। यहां के बालिका विद्यालयों में इसे एसएमडीसी का सदस्य भी बनाया गया था और स्कूल के कार्यक्रमों में भी मंच पर विराजित होता रहा है। गौरतलब है कि इस प्रकरण में महिला की 11 मई को दी गई रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की थी और 15 म ई को रजिस्टर्ड डाक से भेजे जाने और उसके एसपी के समक्ष पेश होने पर भी कोई कार्रवाई की जाने के बजाय आरोपी पार्षद की रिपोर्ट पर उस महिला को ही उल्टे आरोप लगा कर गिरफ्तार कर लिया गया था। अंततोगत्वा उस महिला ने न्यायालय की शरण ली और वहां मामला प्रस्तुत करने पर न्यायालय के आदेश से यह एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी सीआई महीराम बिश्नोई कर रहे हैं।

शारीरिक सम्बन्ध बनाने के उद्देश्य से रचा पूरा षड्यंत्र

यह रिपोर्ट एक 36 वर्षीया महिला द्वारा पार्षद सतार खां कायमखानी निवासी लामड़ा बास लाडनूं और असलम खां पुत्र चांद खां कायमखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। यह एफआईआर अपराध अन्तर्गत धारा 308(2), 308 (5), 316(2), 61(2), 351 (2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 67 आई.टी. एक्ट के तहत दर्ज हुई है। इसमें बताया गया है कि गत 1 मार्च को सुबह 8 बजे करीब अभियुक्त सतार खां पुत्र अलीमखां कायमखानी निवासी लामड़ा बास लाडनूं ने उसे फोन कर घर-परिवार की बातें करते हुए धीरे-धीरे गलत व अश्लील बातें भी फोन पर करने लगा तथा उसके साथ लगाव रखने व सम्बंध बनाने जैसी बातें करने लगा। बाद में अभियुक्त सतार खां उसको रूपयों का लालच देने लगा व कहा कि राशन-पानी वह फ्री में दिला देगा आदि। अन्ततः उसने इन सब की आड़ में घर पर अपने साथ शारीरिक सबंध स्थापित करने के लिए कहा। जिसके लिए उसने मना कर दिया। लेकिन, अभियुक्त सतार खां अपनी हरकतों से बाज नही आया। उसने कई बार अपने अलग-अलग फोन से उसे फोन करके जबरन अश्लील बातें की और ब्लैकमेल करता, कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक सम्बंध नहीं बनाए तो वह उसकी रिकॉर्डिंग वायरल कर देगा और उसे बदनाम कर देगा। उसे व उसके परिवार को कहीं का नहीं छोड़ेगा।

गंदे काम के लिए उकसाया और न करने पर धमकी देकर  किया आडियो वायरल

9 मई को अभियुक्त सतार खां ने अलग नम्बर से फोन किया और ऐलानियां तौर पर धमकी देते हुये कहा कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिये मना किया है, इसलिए उसने उसकी रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उससे जो भी होता हो, वह कर ले। वह उसे कहीं का नहीं छोड़ेगा। अब भी समय है उसके साथ शारीरिक संबंध बना ले। शारीरिक संबंध बना लेगी, तो उसकी सभी रिकॉर्डिंग वायरल करने से रोक देगा। अभियुक्त सतार खां ने उसके साथ अश्लील बातें कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए रिकॉर्डिंग को वायरल करवाया है। जिसमें अभियुक्त असलम खां ने अभियुक्त सतार खां के साथ मिलकर उस रिकॉर्डिंग को वायरल किया है।

आरोपी पार्षद सतार खां के सहयोग पर भी है मुकदमा

इस प्रकार अभियुक्त सतार खां व अन्य लोगों ने मिलकर उसको बदनाम करने के आशय से जानबूझकर उसके साथ अश्लील बातें कर ब्लेकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के उद्देश्य से रिकॉर्डिंग को वायरल किया गया है।अभियुक्त सतार खां ने उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने के उद्देश्य से फोन पर गलत व अश्लील बातें की तथा विरोध करने पर अभियुक्त सत्तार खां ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उक्त रिकार्डिंग को सार्वजनिक रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now