मंगलपुरा को नगर पालिका में सम्मिलित करने के विरोध में आमरण अनशन को 28 मई तक टाला, अनशनकारियों को एसडीएम ने ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा को नगर पालिका में सम्मिलित करने के विरोध में आमरण अनशन को 28 मई तक टाला,

अनशनकारियों को एसडीएम ने ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम पंचायत मंगलपुरा को नगरपालिका क्षेत्र में शामिल करने के विरोध को लेकर पिछले 37 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन पर गत 19 मई से शुरू किए गए आमरण अनशन के बाद बुधवार को प्रशासन के आश्वासन के बाद 28 मई तक के लिए अनशन को स्थगित किया गया है। उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार ने अनशनकारियों को ज्यूस पिला कर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। साथ ही धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन भी सौंपा और 29 भी से आमरण अनशन फिर से शुरू करने व आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। ग्राम पंचायत मंगलपुरा के सभी 6 गांवों के लोग उपखंड कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हैं, इस बारे में स्थानीय प्रशासन ने राज्य सरकार और उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका और 20 मई को वार्ता की जाकर आश्वासन भी दिया गया। इसी कारण धरनास्थल पर किए जा रहे आमरण अनशन को तीसरे दिवस निर्णय लेकर 28 मई तक स्थगित कर दिया गया है। जबकि उपखंड मुख्यालय के सामने लगाया जा रहा धरना-प्रदर्शन पूर्व की भांति ही सामान्य रूप से जारी रखा जा रहा है। अगर तय सीमा तक ग्राम पंचायत मंगलपुरा को नगर पालिका से हटाया जाकर वापस ग्राम पंचायत के रूप में नहीं रखा गया और समस्या बनी रही तो 29 मई से पुनः आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही विरोध आंदोलन को भी तेज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि आमरण अनशन पर चंपालाल मेघवाल, बाबूलाल टाक, मदनलाल बेरा, जगदीश बेरा व सुखराम चारण बैठे थे। इस सम्बन्ध में धरनार्थी ग्रामीणों द्वारा उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now