जिला स्तरीय शांति समितियों और कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति-व्यवस्था पर दिया गया जोर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला स्तरीय शांति समितियों और कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश,

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति-व्यवस्था पर दिया गया जोर

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। ​डीडवाना (kalamkala.in)।जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खडगावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य ध्येय जिले में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज में सेतु का कार्य करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।​ बैठक में आगामी माह में आने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वों और त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें आगामी 2 मार्च को होली 3 मार्च को धूलंडी एवं पवित्र रमजान माह को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जिला स्तरीय शांति समितियों और कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक मुद्दों और पुराने विवादों की समीक्षा कर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों को रिकॉर्ड किया गया और प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त फीडबैक का युक्तिसंगत उपयोग किया जाएगा।​

सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर ने कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप की नियमित बैठकों के महत्व को भी रेखांकित किया।​ बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत व जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के अलावा अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया और डीएसपी जेठूसिंह सहित शांति समिति के प्रबुद्ध सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।​

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now