रोजा गांव में किराणा व्यवसायी और ग्राहक के साथ मारपीट का मामला दर्ज, दुकानदार का कान काटा, गला दबाया, घर की औरतों के साथ की धक्का-मुक्की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रोजा गांव में किराणा व्यवसायी और ग्राहक के साथ मारपीट का मामला दर्ज, दुकानदार का कान काटा, गला दबाया, घर की औरतों के साथ की धक्का-मुक्की

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना निम्बी जोधां में एक किराणा की दुकान में आए ग्राहक और दुकानदार के साथ उसकी मां, पत्नी और बहिन के साथ मारपीट, जानलेवा हमला करने, दुकानदार का कान काट खाने और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। यह रिपोर्ट बुधाराम (26) पुत्र गिरधारीराम डूकिया जाति जाट निवासी रोजा ने दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह गांव में अपने निजी आवासीय मकान में किराणा की दुकन चलाता है। 10 अगस्त को शाम के समय उसकी दुकान पर ग्राहक हड़मानाराम सामान खरीदने के लिए आया। तभी अचानक रामेश्वरलाल डूकिया पुत्र खिंयाराम डुकिया आया और ग्राहक हड़मानाराम के साथ मारपीट करने लगा। उसने उसका बीच-बचाव करके बचाने की कोशिश की, तो हमलावर रामेश्वरलाल ने उसके साथ भी मारपीट की व उसके कान पर काटा और गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसे जान से मारने की धमकी। जब उसकी मां, बीवी व बहन ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी उसने धक्का-मुक्की की। पुलिस ने यह मामला धारा 115 (2), 126 (2) बीएनएस के तहत दर्ज किया है‌। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भंवरलाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now