निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन (SIR) पुनरीक्षण कार्यक्रम का आगाज, तहसीलदार ने दिए निर्देश, विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के सुपरवाइजर्स और जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन (SIR) पुनरीक्षण कार्यक्रम का आगाज, तहसीलदार ने दिए निर्देश,

विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के सुपरवाइजर्स और जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर की बैठक आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। अतिरिक्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय की अध्यक्षता में आगामी विशेष गहन (SIR) पुनरीक्षण कार्यक्रम की पूर्व तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए 12 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र लाडनूं के सुपरवाइजर और जिला स्तरीय एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर की बैठक ली गई। बैठक में तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए इसको सफलता पूर्वक संपादित करने ओर क्षेत्र में कार्य करने वाले बीएलओ का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम सफल बनाने हेतु निर्देश दिए।
साथ ही जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी को दी गई और आगामी विशेष ध्यान पुनरीक्षण कार्यक्रम में संभावित आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों से अवगत कराते हुए उनके समाधान के सुझाव दिए।
इस बैठक में विधानसभा लाडनूं के सभी सुपरवाइजर और मास्टर ट्रेनर तथा कार्यालय के निर्वाचन अनुभाग से नायब तहसीलदार हेतराम सारण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now