भारत विकास परिषद् लाडनूं की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार और प्रकल्प संयोजकों की घोषणा के साथ विभिन्न विषयों पर हुआ विचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत विकास परिषद् लाडनूं की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार और प्रकल्प संयोजकों की घोषणा के साथ विभिन्न विषयों पर हुआ विचार

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं की एक आवश्यक बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार और प्रकल्प प्रभारी की नियुक्ति की कार्यवाही सम्पन्न की गई। स्थानीय श्री राधेश्याम मंदिर में संरक्षक सुशील कुमार पीपलवा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार और प्रकल्प प्रभारियों की नियुक्ति पर विचार-विमर्श परिषद के अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू व कोषाध्यक्ष कैलाश घोडे़ला तथा प्रांतीय वित्त सचिव पुरूषोतम सोनी और प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान हंसराज सोनी, प्रांतीय अकाउंट ऑडिटर सी.ए. नितेश माथुर आदि ने किया और नए वित्त वर्ष के लिए घोषणा की गई।

इन सबको सौंपे गए नए दायित्व 

विचार के बाद की गई घोषणा के अनुसार संरक्षक हंसराज सोनी, उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल और लूणकरण शर्मा, सहसचिव विजय चौहान व प्रवीण बरड़िया, सह कोषाध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल एवं महिला संयोजिका ज्योति सोनी व सह संयोजिका निशा आडवाणी आदि की नियुक्ति करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया। स्थाई प्रकल्प प्रभारी के रूप में सेवा प्रकल्प संयोजक सांवर मल प्रजापत व बच्छराज नागपुरिया, संपर्क प्रकल्प संयोजक प्रकाश सोनी व सुशील सोनी, सहयोग प्रकल्प संयोजक महेंद्र बाफना व प्रकाश चंद सिंघी, संस्कार प्रकल्प संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा व जयप्रकाश सोनी, पर्यावरण प्रकल्प संयोजक राधेश्याम सांखला व गिरधर चौहान, राष्ट्रीय समूह गान प्रभारी ललित नारायण सोनी व मृदुला सोनी, मीडिया प्रभारी गणेश चौहान, अभिनन्दन प्रभारी दिनेश सोनी, भारत को जानो प्रतियोगिता प्रभारी राधेश्याम सांखला व राजेंद्र कुमार माथुर, गर्म वस्त्र आदि वितरण रवींद्र सिंह राठौड़ व हर्षवर्धन चारण आदि को संयोजक व सह संयोजक बनाए गए।

नए सदस्य बनाने के लिए गठित की गई कमेटी

नए वित्त वर्ष में नए सदस्य बनाने हेतु एक कमेटी गठित की जाकर तय किया गया कि हनुमानमल जांगिड़, सुशील कुमार पीपलवा, रमेश सिंह राठौड़, नितेश माथुर, लूणकरण शर्मा, बृजेश माहेश्वरी, सुरेश जाजू व कैलाश घोडे़ला आदि आपस में विचार विमर्श करके परिषद के नए सदस्य बनाएंगे। परिषद के आगामी कार्यक्रमों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई और सभी कार्यक्रमों का आयोजन सुंदर व भव्य रूप से परिषद की गरिमा के अनुरूप सभी सदस्यों ने एकमत होकर अपनी जिम्मेदारी ली। बैठक में संरक्षक सुशील कुमार पीपलवा, हंसराज सोनी, महेंद्र बाफना, पुरूषोतम सोनी, अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी, सचिव सुरेश जाजू, कोषाध्यक्ष कैलाश घोडेला, लूणकरण शर्मा, नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, राधेश्याम सांखला, सांवर मल प्रजापत, गणेश चौहान, विजय चौहान, दीनदयाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now