राजस्थान की भर्तियों में राजस्थानी युवाओं कै मिले प्राथमिकता, कविया ने उठाई मांग, भर्तियों में ‘राजस्थानी सामान्य ज्ञान’ को प्राथमिकता देने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान की भर्तियों में राजस्थानी युवाओं कै मिले प्राथमिकता, कविया ने उठाई मांग,

भर्तियों में ‘राजस्थानी सामान्य ज्ञान’ को प्राथमिकता देने को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

पवन पहाड़िया, पत्रकार। डेह (kalamkala.in)। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संस्थापक एवं नेम प्रकासन डेह के समन्वयक, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण दान कविया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेज कर प्रदेश की विभिन्न नौकरियों की भर्तियों में राजस्थान के सामान्य ज्ञान (जीके) को प्राथमिकता देने की मांग की है। कविया ने ज्ञापन में लिखा है कि देखने में आया है कि प्रदेश की नौकरियों की भर्तियों में राजस्थान के जीके की जानकारी को नजरंदाज किया जा रहा है, जिससे प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में लाभ एवं प्राथमिकता नहीं मिल रही है। इसके विपरीत प्रदेश के बाहर के लोग बाजी मार जाते हैं, जो प्रदेश में बेरोज़गारी बढ़ाने का प्रमुख कारण है। इसलिए अब जरूरी हो गया है कि प्रदेश की नौकरियों की भर्तियों में राजस्थानी सामान्य ज्ञान को प्राथमिकता देते हुए राजस्थानी साहित्य संस्कृति परम्परा संबंधी अधिकाधिक प्रश्न पूछे जायें, ताकि प्रदेश के युवाओं को ही नौकरियों में प्राथमिकता मिल सके। युवाओं को यथेष्ट रोजगार मिलने पर प्रदेश चहुंमुखी विकास करेगा। कविया ने लिखा है कि प्रायः देखा गया है कि देश के अन्य प्रांतों में सरकारों ने अपने युवाओं के लिए 80 प्रतिशत भर्तियों में आरक्षण कर रखा है, जिससे दूसरे प्रांत के लोग उन प्रदेशों में नौकरी नहीं पा सकते। राजस्थान सरकार को भी अब इस तरह के निर्णय लेने की महत्ती आवश्यकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now