गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा कार्यो का समय बदला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा कार्यो का समय बदला

जयपुर। गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा कार्यो का समय बदला। अब कार्य का समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे (विश्राम काल रहित) करने का निर्णय लिया गया है, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 15.7.2023 तक प्रभावी रहेगी। इसके उपरान्त कार्यों का समय जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिनियम के प्रावधान के तहत अपने स्तर से निर्धारित कर सकेंगे। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो यह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है। यह आदेश आयुक्त, ईजीएस शिवानी स्वर्णकार ने जारी किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now