छात्र छात्राओं को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी, लाडनूं में सीवरेज लाइन डालने का कार्य है प्रगति पर 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छात्र छात्राओं को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी,

लाडनूं में सीवरेज लाइन डालने का कार्य है प्रगति पर 

लाडनूं। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा अधिशाषी अभियंता दीपक मांडन के निर्देशन में सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन व एसीएम राम कुमार सिंहल के सहयोग से वार्ड नं 37 के जी. एम. मैमोरियल सेकेंडरी स्कूल लाडनूं में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओ के साथ बैठक कर आरयूआईडीपी परियोजना द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्यों से होने वाले लाभों के बारे में एवम सीवर कनेक्शन के बारे में जानकारी दी गई । सीवर कार्य में सहयोग एवम सीवर प्रणाली को सुरक्षित में आमजन व छात्र छात्राओं को क्या क्या सावधानियां रखनी है के बारे में जागरूक किया गया।
कैप के सहायक सामुदायिक विकास एवम जेंडर सपोर्ट शुभम् सेन ने बच्चो को बताया कि रुडिप के माध्यम से लाडनूं में सीवरेज लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है जिसमें आमजन को सीवर कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आगामी सीवर प्रणाली से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया साथ ही सीवर प्रणाली को सुचारू रखने के लिए जानकारी दी गई। जिसमे बताया गया कि कोई भी आमजन स्वयं के स्तर पर सीवरेज कनैक्शन नही करे तथा सीवरेज लाइन के मैनहॉल एवम चैंबर में पत्थर, मलबा एवम पोलिथिन नही डाले गर्भ निरोधक व सेनेट्री नैपकिन को शौचालयो में प्रवाहित ना करे। सीवर लाइन जाम होने पर इससे छेड़ छाड़ ना करे क्योंकि इसमें जहरीली गैस हो सकती है। सभी आउटलेट पर जाली लगाए एवम नियमित रूप से जालियों की सफाई करे। साथ ही स्वास्थ्य एवम स्वच्छता के बारे मे बताया। साथ ही सीवर कनेक्शन से होने वाले लाभों के बारे बताया कि रसोई व स्नान घर का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है। जिससे जीवाणु पैदा होते है। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं उत्पत्ति रोकने में सहायक है जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल जलित होने वाली 70 प्रतिशत बीमारियों से बचाव करती है। सीवरेज प्रणाली भूमिगत जल प्रदूषण रोकती है, व्यर्थ पानी को सीवरेज प्रणाली में डाल कर घर के आस पास भरने से रोक कर घरों में सीलन व क्षति से बचाव किया जा सकता है।
जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर व विद्यालय परिवार ने बच्चो का मनोबल बढ़ाया साथ ही L & T की एस.ओ.टी. टीम के राम किशोर एवं रवि, नियाज़ आदि ने सहभागिता निभाई।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now