लाडनूं के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ अभियान से दी गई ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, जिले भर में रहा ग्राम रथ अभियान का उत्साह भरा माहौल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के विभिन्न गांवों में ग्राम रथ अभियान से दी गई ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी,

जिले भर में रहा ग्राम रथ अभियान का उत्साह भरा माहौल

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को लाडनूं तहसील सहित विभिन्न क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में ग्राम रथों के द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ इनका लाभ भी लिया गया। ग्राम रथ अभियान के तहत 5 मई को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के तंवरा, उदरासर, रिडमलास, रींगण में ग्राम रथ अभियान का कार्यक्रम रहा। नावां विधानसभा के हिराणी, भांवता, इंडाली, कुकनवाली में, परबतसर विधानसभा के मेहगांव, झालरा, खानपुर, नैणिया, बागोट में, मकराना के नान्दोली मेड़तिया, गिंगालिया, इटावालाखा, खेड़ीशीला में तथा डीडवाना के लोरोली कला, बिंचावा, शेरानीआबाद व पावा में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी से लाभांवित किया गया।

13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का किया गया ऑडियो-विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण

इन गांवों में ग्राम रथ पहुंचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का ऑडियो-विजुअल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत की।

6 मई को लाडनूं व अन्य क्षेत्रों के इन गांवों में जायेंगे ग्राम रथ

ग्राम रथ अभियान के तहत बुधवार को लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोडू, धोलिया,सारडी व भिडासरी में, नावां विधानसभा के ग्राम नगवाडा, मोतीपुरा, चितावा, नालोट में, परबतसर विधानसभा के ग्राम जंजीला, भादवा, हुलढाणी, बडू व हरनावा पट्टी मे, मकराना विधानसभा के ग्राम बाजोली, मिदियान अलतवा व इटावा बामणिया में तथा डीडवाना विधानसभा के खुड़ी, बड़ाबरा, पीड़वा एवं मण्डूकरा में ग्राम रथ आमजन को जागरूक करेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now