व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश,

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

डीडवाना (kalamkala.in)। कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में पिछले महीनों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा कर सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) का अध्ययन कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू किए जाएं। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों की सख्ती बरते जाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने, ओवर-स्पीडिंग से और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश पुलिस एवं परिवहन विभाग को दिए गए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सड़कों पर आवश्यक जेब्रा क्रॉसिंग, कैट आई, संकेतक बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, ताकि रात्रि के समय दुर्घटनाओं में कमी आए। साथ ही उन्होंने स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित करने और ‘राहत’ व राहवीर जैसी योजनाओं का होर्डिंग के माध्यम से टोल प्लाजा पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात सुचारू रह सके। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, परिवहन अधिकारी सुप्रिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता फूल सिंह, रिडकोर परियोजना प्रभारी कैप्टन जितेंद्र सिंह, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now