लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच,

‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका लाडनूं की ओर से चिकित्सकीय टीम बुलाई जाकर पालिका सभागार में लगाए गए शिविर में नगर पालिका की सभी महिला कर्मचारियों की स्वास्थय जांच करवाई गई है। शिविर में राजकीय चिकित्सालय लाडनूं एवं आयुर्वेद चिकित्साधिकारी लाडनूं की विशेष डॉक्टरों की टीम ने महिला कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की और स्वास्थ्य को सही रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखने तथा नियमित व्यायाम की सलाह दी। अधिशासी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम पर ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत एक विशेष जांच शिविर आयोजित कर कार्यालय की महिला कर्मचारियों और महिला सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाई गई है। अधिशाषी आधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम अपनी महिला कर्मचारियों की स्वास्थय जांच करवाकर उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अधिशाषी अधिकारी ने कहा है कि भविष्य में भी इसी तरह से विशेष शिविरों का आयोजन कर महिला कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच करवाई जाती रहेगी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now