संघीय सभा-संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने से ही संभव है धर्मसंघ की गरिमा- हाकम साध्वीश्री कार्तिक यशा, लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल का संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संघीय सभा-संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने से ही संभव है धर्मसंघ की गरिमा- हाकम साध्वीश्री कार्तिक यशा,

लाडनूं में तेरापंथ महिला मंडल का संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय ऋषभ द्वार भवन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘सामुहिक खमत खामणा’ कार्यक्रम में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका हाकम साध्वीश्री कार्तिकयशा ने समस्त महिलाओं एवं पूरे श्रावक समाज को अपने ओजस्वी व सटीक वक्तव्य द्वारा जागृत किया। उन्होंने कहा कि संघीय संस्थाओं की गरिमा ही धर्मसंघ की गरिमा है, जिसे अक्षुण्ण रखना हर श्रावक का प्रथम कर्तव्य रहना चाहिए। उन्होंने सबको प्रेरित किया कि हमेशा इसी तरह उत्साह, जोश और प्रसन्नता के साथ सभी बहनों को मिलकर काम करना है।

लाडनूं में लगातार दूसरे योगक्षेम वर्ष का सौभाग्य

महिला मंडल की अध्यक्षा आरती कठोतिया ने सभी बहनों से ‘खम्मत खामणा’ करते हुए कहा कि लाडनूं की पावन धरा पर प्रथम योगक्षेम वर्ष मनाया गया था और अब दूसरे योगक्षेम का भी ऐतिहासिक दुर्लभ अवसर इसी तपोभूमि को प्राप्त हो रहा है। वास्तव में यह लाडनूं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव का विषय है। हमें शासनश्री विजय मुनि, मुनि जयकुमार व महिला मंडल की आध्यात्मिक पर्यवेक्षक शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता एवं हाकम साध्वीश्री कार्तिक यशा का सान्निध्य निरन्तर प्राप्त हो रहा है और उनकी प्रेरणा से ही सभी बहनों को प्रेम और विश्वास में बंध कर एकजुट होकर आगे बढ़ाना है।

भोजनशाला में की गई मूल्यवृद्धि पर किया गया विचार

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में महिला मंडल द्वारा संचालित भोजनशाला को लेकर भी विचार किया गया। अध्यक्षा आरती कठोतिया ने भोजनशाला में की गई मूल्यवृद्धि को लेकर उसके कारणों के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए सभी वज़ह और चिंतन की जानकारी दी। उपस्थित बहनों ने उसे उचित ठहराया। इस अवसर पर अध्यक्षा आरती कठोतिया द्वारा कन्याओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बहनों और बेटियों का परिचय सत्र भी रखा गया। इस अवसर पर पर्युषण पर्व के दौरान सेवा देने वाली बहनों का नामोल्लेख किया गया तथा कन्याओं एवं महिलाओं को उनकी विशेष प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया।उपाध्यक्षा समता बोकड़िया के द्वारा कन्या मंडल के कार्यों की प्रशस्ति की गई।

भिक्षु अष्टकम से किया गया शुभारम्भ

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंत्री सुनीता बैद द्वारा भिक्षु अष्टकम प्रस्तुत करके किया गया। उपमंत्री पार्षद रेणु कोचर ने कार्यक्रम में गीतिका का संगान किया।कार्यक्रम का संयोजन सुनीता बैद ने किया और अंत में उन्होंने ही आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ महिला मंडल की संरक्षक संतोष बाई बैद, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, प्रचार प्रसार मंत्री सुमन नाहटा, संगठन मंत्री मीनू बोथरा, कन्यामंडल प्रभारी मधु भंसाली, कोमल चोरड़िया एवं वर्षा चोपड़ा व काफी संख्या में बहनें व कन्या मंडल की बहनों की उपस्थिति रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में एन.आई. एक्ट के 7 मामलों में सजायाफ्ता मुजरिम नितेश वर्मा सोनी को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, सजा भुगतने के डर से मुजरिम जयपुर, मुंबई, गुजरात में किराये के मकान बदल-बदल कर रह रहा था और अपनी आईडी में भी कर रहा था बार-बार बदलाव