जसवंतगढ के छात्र कविन नेहरा ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, राज्य स्तर पर किया गया चयन, वृंदा फाउंडेशन स्कूल का है छात्र, विद्यालय प्रबंधन व ग्रामवासियों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ के छात्र कविन नेहरा ने जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, राज्य स्तर पर किया गया चयन,

वृंदा फाउंडेशन स्कूल का है छात्र, विद्यालय प्रबंधन व ग्रामवासियों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड के ग्राम जसवंतगढ़ स्थित वृंदा फाउंडेशन सीनियर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र कविन नेहरा (पुत्र प्रेम नेहरा) ने एक दिवसीय जिला स्तरीय चैस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन डीडवाना के द लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया था।प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न निजी और सरकारी स्कूलों के 53 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर द लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल डीडवाना के डायरेक्टर नीलकमल जोशी और प्रिंसिपल सीता शर्मा ने छात्र कविन नेहरा को ट्राफी तथा 2100 रुपयों पारितोषिक प्रदान किया। कविन नेहरा का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कविन की इस उपलब्धि के लिए वृन्दा फाउंडेशन स्कूल जसवंतगढ़ के फाउंडर अंजनी कुमार सारस्वत, प्रिंसिपल शुभांगी जैन सहित स्टाफ और जसवंतगढ़ के ग्रामवासियों ने कविन नेहरा के शतरंज प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now