हथियारों से लैस होकर सामुहिक रूप से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार, 5 जने पूर्व में पकड़े जा चुके, लाडनूं शहर में करीब डेढ़ माह पूर्व हुआ था यह बड़ा हमला, जिसमें जमकर हुई थी मारपीट और तोड़फोड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हथियारों से लैस होकर सामुहिक रूप से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो आरोपी और गिरफ्तार, 5 जने पूर्व में पकड़े जा चुके,

लाडनूं शहर में करीब डेढ़ माह पूर्व हुआ था यह बड़ा हमला, जिसमें जमकर हुई थी मारपीट और तोड़फोड़

लाडनूं (kalamkala.in)। हत्या के प्रयास के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए लाडनूं पुलिस ने दो आरोपियों अयूब खान व तौहिद उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने गत वर्ष 3 दिसम्बर को रात्रि के समय शौकत खां पुत्र नजीर खां मूनखानी के घर में घुसकर इमरान वगैरह को जान से मारने की नियत से गंभीर मारपीट की, जिससे इमरान को कुल 18 चोटें आई थी। इस प्रकरण में 5 मुलजिम पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके थे और 2 आरोपियों को अब पकड़ा जा सका है।

इस प्रकार हुई थी वारदात

घटनानुसार 4 दिसम्बर 2024 को जब वे घर वाले घर के अंदर थे, तभी 3-4 गाड़ियों और 10-15 मोटर साइकिलें लेकर करीब 40-50 लोग सवार होकर लाठी, सरिया, बरछी, तलवार लेकर और बंदूक से फायरिंग करते हुए घर के अंदर घुसे और अंदर तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़ित भागकर कमरे का दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। इमरान पुत्र नियाज खां, जो बाहर से अपने घर गाड़ी लेकर आया, तब उसको रोककर उसके साथ धारदार हथियार बरछी, तलवार और सरियों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में और पैर में गम्भीर चोटें लगी। फिर उन लोगों ने इमरान की गाड़ी में तोड़फोड़ की। उसके बाद उसकी पत्नि और एक अन्य महिला ने बीच-बचाव किया, जिसमें उनको भी चोट लगी। उसके बाद मोहल्ले के अन्य लोग बीच-बचाव करने आए, तब वे लोग वहां से भाग गये। फिर इमरान को सरकारी हॉस्पीटल लेकर गये। वहां से इमरान को जयपुर रेफर कर दिया। जिसके शरीर पर और सिर पर करीब 10 से ज्यादा चोटें थी। इस प्रकरण को दर्ज करके जांच शुरू की गई।

अब तक कुल 8 आरोपी पकड़े गए

अनुसंधान में घटना की गंभीरता को देखते हुऐ टीम का गठन कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भिजवाया गया। इस मामले में शेष रहे आरोपियों अयूब खान पुत्र अमीन खान कायमखानी और तोहिद खां उर्फ मोनु खान पुत्र ईमरान खान कायमखानी को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध धारा- 189 (2), 115 (2), 126 (2), 324 (5), 331 (6), 351 (2)(3), 109 (1), 117 (2) बीएनएस का अपराध प्रमाणित पाया गया। यह प्रकरण वृताधिकारी विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी महिराम विश्नोई व उनकी टीम सदस्यों एएसआई पर्वत सिंह, कांस्टेबल सुखाराम, राजकुमार, शिवशंकर, अब्दुल शाकिर, सुरेन्द्र सिंह व डीएसटी के पवन कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अयूब खान व तोहिद खां उर्फ मोनु खान को गिरफ्तार किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now