रताऊ में चार दिवसीय श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में सिखाये गये कर्मयोग व वैराग्य साधना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रताऊ में चार दिवसीय श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर में सिखाये गये कर्मयोग व वैराग्य साधना

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम रताऊ के श्री हनुमान सिंह भोमियासा संस्थान परिसर में साधना संगम संस्थान कुचामनसिटी के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।नागौर संभाग के लाडनूं प्रांत प्रमुख विक्रम सिंह ढींगसरी के संचालन में कुल 127 प्रशिक्षणार्थियों ने इन 4 से 7 सितंबर तक चार दिवस में सामूहिक संस्कारमय कर्म प्रणाली का प्रशिक्षण लिया। सभी प्रशिक्षणार्थियों को शिविर में गीता में वर्णित कर्म योग का अभ्यास और वैराग्य पर आधारित दिनचर्या का पालन करवाया गया। शिविर में उनकी दिनचर्या में सुबह सूर्योदय से पूर्व जागरण से लेकर योगासन, खेल, हवन, चर्चा, बौद्धिक और रात्रिकालीन कार्यक्रम के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अभ्यास और वैराग्य के मार्ग का प्रशिक्षण दिया गया। श्री क्षत्रिय युवक संघ समाज में पिछले 78 वर्षों से लगातार ऐसे शिविर और शाखाओं का आयोजन कर रहा है, जिनके माध्यम से ऐसे सुसंस्कारित युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जो आगे चलकर समाज और राष्ट्र के निमित्त अपने कर्तव्य पालन में अग्रणी भूमिका निभा सके। इस प्रशिक्षण शिविर में आसपास के गांवों खामियाद, धुड़ीला, नंदवाण, भंडारी, डढेल, रताऊ, दूदौली, छप्पारा, ढींगसरी, दूजार, तिपनी, सागू बड़ी, निंबी जोधा, डाबड़ी, लाडनूं, तंवरा, रायधना, राजोद, सिंघाना, झरङिया, हुडास, सांडास, ऊंचाईङा, मीठङी, बेड़, ओड़ींट, मंगरासर, मेई, रेवाड़ा, चाङवास, जीनरासर आदि गांवों के युवाओं ने भाग लिया।रताऊ सरपंच हुकुम सिंह, भौमिया सा संस्थान परिवार सहित स्थानीय समाज बंधुओं ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान नागौर संभाग प्रमुख शिंभू सिंह आसरवा, कैलाश सिंह, जुगल सिंह, जयसिंह सागु, महीपाल सिंह रताऊ, भगवानसिंह रताऊ, नरपतसिंह रताऊ, बजरंग सिंह रताऊ, श्याम सिंह, सायर सिंह भंडारी, महावीर सिंह दूदौली, गिरधारी सिंह दूदौली , रविन्द्र सिंह छप्पारा, जितेन्द्र सिंह, रतन सिंह, आदि समाज बंधु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now