ज्ञान प्रवीण परीक्षा के सहयोगी शिक्षकों को दिया गया ‘वेद प्रचारक’ सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ज्ञान प्रवीण परीक्षा के सहयोगी शिक्षकों को दिया गया ‘वेद प्रचारक’ सम्मान

­लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री सुभाष बोस उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में आर्य समाज संस्थान लाडनूं द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रचार मंत्री डॉ. वीरेंद्र भाटी मंगल ने बताया कि यह सम्मान आर्य समाज संस्थान द्वारा आयोजित की गई ज्ञान प्रवीण प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों का किया गया। यह परीक्षा प्रेमप्रकाश आर्य द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित थी।

इन सभी शिक्षकों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पवन परिहार, पुखराज जांगिड़, प्रेमसुख रिणवां, मोहित मुंदड़ा, ललित ठोलिया, रमेश जांगिड़, प्रवीण प्रजापत, भगवान पटीड़, शक्ति सिंह, मोहनलाल, मोटाराम, दिनेश, शिव प्रकाश, रोहिताश, राकेश मंडा, रामदेव भाकर, विक्रम जाट, रामदेव लखारा, प्रेमाराम, प्रीति स्वामी, भवानी सिंह, रानू पारीक, सुशील सोनी, निशा जांगिड़, कृति जांगिड़ व अमित सोनी आदि शामिल हैं। इन सबको आर्य समाज संस्थान की ओर से सुखवीर आर्य, प्रेमप्रकाश आर्य व सतीश कुमार शर्मा ने तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल मील द्वारा वेद प्रचारक प्रशस्ति पत्र तथा उपहार प्रदान किए गए।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता शक्ति सिंह ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में जीवन विज्ञान उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन 10 व 11 मार्च को, योगक्षेम वर्ष में अणुव्रत आंदोलन में रहेगा बच्चों के संस्कार निर्माण व नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर, प्रेस वार्ता आयोजित

जाट समाज अब बंद करेगा बैस (वस्त्रों) का लेन-देन, रूढ़ियों को छोड़ने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय हुए, कसुंबी जाखला में जाट समाज की बैठक, 5 प्रस्तावों पर 15 गौत्र के 150 जाट परिवारों ने लिया निर्णय, 7 सदस्यों की पालना समिति बनाई

शहर चुनें

Follow Us Now