लाडनूं: आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति की मंथन संगोष्ठी आयोजित,
योगक्षेम वर्ष की विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित गति-प्रगति की समीक्षा की, अहमदाबाद में करेंगे आचार्यश्री के सामुहिक दर्शन


लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति लाडनूं की एक मंथन संगोष्ठी अध्यक्ष प्रमोद बैद की अध्यक्षता में चौथी पट्टी स्थित बैद भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद ने योगक्षेम वर्ष की विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित अब तक की गति-प्रगति की जानकारी देते हुए सभी से सहयोग के लिये अपील की। महामंत्री निर्मल कोटेचा ने विषय-सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए अध्यक्ष द्वारा अब तक मनोनीत प्रवास व्यवस्था समिति की टीम के नामों की अवगति प्रदान की। कोषाध्यक्ष रोहित सुराना ने योगक्षेम वर्ष की अलग-अलग व्यवस्थाओं का प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया। निर्माण समिति के संयोजक सुरेन्द्र घोंसल एवं भोजन व्यवस्था व्यवस्था समिति के संयोजक पन्नालाल बैद ने अपने विभाग की प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी दी।स्वागताध्यक्ष राकेश कठोतिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आगामी सन् 2026-27 में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में लाडनूं में आयोजित होने वाले ‘योगक्षेम वर्ष’ में सभी को तन-मन-धन से जुड़ने का आह्वान किया। वित समिति की ओर से राजेश दूगड़ एवं मन्नालाल बैद ने उपस्थित महानुभावों को सहयोग का निवेदन किया।
अहमदाबाद में किए जाएंगे आचार्यश्री के सामुहिक दर्शन
संगोष्ठी में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही अहमदाबाद जाकर आचार्यश्री महाश्रमण के सामूहिक दर्शन किए जाएंगे। संगोष्ठी के प्रारंभ में परिचय सत्र में सभी उपस्थित लोगों ने अपना-अपना परिचय प्रस्तुत किया। बैठक से पूर्व जैन विश्व भारती में विराजित ‘शासनश्री’ मुनि विजयकुमार, मुनि जयकुमार एवं ‘शासन गौरव’ साध्वी कल्पलता के सामूहिक दर्शन किए गए एवं उनसे मंगलपाठ का श्रवण किया गया। संगोष्ठी का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में महामंत्री निर्मल कोटेचा ने आगामी करणीय कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। संगोष्ठी के प्रारंभिक सत्र का संचालन मंत्री राजेन्द्र खटेड़ ने किया।
इन सबकी रही उपस्थिति
संगोष्ठी में तेरापंथी सभा अध्यक्ष प्रकाशचंद बैद, भागचंद बरड़िया, उम्मेदसिंह बोकड़िया, राजकुमार सुराणा, नरपत दूगड़, कमलसिंह बैद, कमलसिंह खटेड़, प्रकाश पटावरी, विजयसिंह बैद, अजीतसिंह चोरड़िया, विकास बोथरा, सुनिल कठोतिया, सुमति बैद, सुभाष भूतोड़िया, अशोक दूगड़, इन्द्राज भूतोड़िया, महेन्द्र भूतोड़िया, नरेन्द्र बैंगानी, मनोज दूगड़, सुरेन्द्र बैंगानी, राजेश पगारिया, शांतिलाल बैद आदि की उपस्थिति रही।







