जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा व भाजपा सरकार का संकल्प- ठाकुर करणीसिंह, चिकित्सा सुविधाओं में अग्रणी बना लाडनूं, करोड़ों की नई सड़कें स्वीकृत-भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, हर क्षेत्र में हुआ विकास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा व भाजपा सरकार का संकल्प- ठाकुर करणीसिंह,

चिकित्सा सुविधाओं में अग्रणी बना लाडनूं, करोड़ों की नई सड़कें स्वीकृत-भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, हर क्षेत्र में हुआ विकास

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां मालासी रोड स्थित करणी निवास पैलेस पर भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकारों से आत्मीय मुलाक़ात के साथ प्रेस वार्ता की। करणीसिंह ने इस अवसर पर लाडनूं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं आमजन से जुड़ी जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका व भाजपा सरकार का संकल्प है। मीडिया समाज का दर्पण बनकर इस दिशा में एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है। प्रेस वार्ता के दौरान ठाकुर करणीसिंह ने बताया कि उन्होंने लगातार जनहित और क्षेत्र हित के कार्यों के लिए अथक प्रयास किए हैं और वे निरन्तर जारी रहेंगे।

15 करोड़ की नई सड़कें स्वीकृत

उन्होंने कहा कि लाडनूं क्षेत्र के लिए 15 करोड़ के बजट की स्वीकृति हुई है। इन सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण करने की कार्यवाही की जा रही है। 10 करोड़ रुपयों से सड़कों का पेचवर्क किया जाना है तथा 5 करोड़ रुपयों से मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जाना है।

लाडनूं में ट्रोमा सेंटर व नया बस स्टेंड शीघ्र 

उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि लाडनूं में ट्रोमा सेंटर शीघ्र बन जाएगा। बस स्टैंड की भी स्वीकृति भी हो चुकी है। थोड़ा जमीन का विवाद है, जो शीघ्र सुलझ जाएगा। लाडनूं के सरकारी अस्पताल में सभी तरह के विशेषज्ञ डाक्टर लगे हुए हैं। लाडनूं क्षेत्र में चिकित्सा सम्बन्धी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अस्पताल परिसर में ही चिकित्सकों के लिए क्वार्टरों का निर्माण करवाया जाकर उपलब्ध करवा दिए गए हैं, ताकि हर आपात स्थिति में त्वरित सेवा मिल सके। लाडनूं की हरिजन बस्ती में एक सिटी डिस्पेंसरी खुलने जा रही है। शहर में एक अन्य सिटी डिस्पेंसरी भी शुरू होने वाली है। जसवंतगढ़ में सीएचसी का काम होना है, इसके लिए 5.50 करोड़ की राशि स्वीकृत है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। भरनावां में भी सीएचसी का काम चल रहा है। सांवराद में एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है। सांवराद में नया जीएसएस स्वीकृत है। रेलवे फाटक वाली सड़क के लिए एक करोड़ स्वीकृत हैं, लेकिन अभी रेलवे उसे बनाने नहीं दे रही है‌।

सांडों की समस्या के लिए नंदीशाला का निर्माण शीघ्र

इस अवसर उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। शहर में बेसहारा सांडों की समस्या पर भी विचार किया गया‌। इस पर श्री रामआनंद गौशाला के सुशील पीपलवा ने खिंदास में बनाई जाने वाली नंदीशाला की जानकारी दी और कहा कि शहर के सभी सांडों को विशेष पिंजरों द्वारा पकड़ा जाकर उस नंदीशाला में छोड़ा जाएगा। इसके बाद यहां यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके लिए भामाशाह अजीतसिंह के सहयोग से काम चल रहा है। इसके अलावा शहर की टूटी-फूटी सड़कों, नगर पालिका की स्थिति, बस स्टैंड के हालात आदि पर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर करणीसिंह के साथ हनुमान मल जांगिड़, लूणकरण शर्मा, सुशील पीपलवा, सुशील दाधीच, नीतेश माथुर, गोविन्द सिंह कसूम्बी, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, गणेश चबराल, सुधीर चोटिया, मूलसिंह छपारा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now