आमजन के कामों के लिए खुले हैं तहसील के दरवाजे- अनिरुद्ध देव पांडेय, दताऊ गांव में विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर 41 काश्तकारों को राहत पहुंचाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आमजन के कामों के लिए खुले हैं तहसील के दरवाजे- अनिरुद्ध देव पांडेय,

दताऊ गांव में विभाजन प्रस्ताव स्वीकृत कर 41 काश्तकारों को राहत पहुंचाई

लाडनूं (kalamkala.in)। काफी वर्षों से विभाजन के लिए परेशान हो रहे काश्तकारों के लिए एसडीएम मिथलेश कुमार के निर्देशों से तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय ने विभाजन सम्बंधी समस्त राजस्व विधिक प्रक्रिया सम्पन्न करवा कर विभाजन स्वीकृत करके कुल 41 काश्तकारों को राहत प्रदान की है। तहसीलदार लाडनूं अनिरुद्ध देव पांडेय ने बताया कि आमजन के कार्य के लिए तहसील कार्यालय के दरवाजे सदैव खुले हैं। यह मामला ग्राम दताऊ का है। इसमें उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के निर्देशन एवं ग्राम पचांयत सांवराद के सरपंच सुधीर चोटिया की प्रेरणा से ग्राम दताऊ के खसरा नम्बर 262 रकबा 6.5478 हैक्टेयर भूमि का विभाजन-प्रस्ताव हल्का पटवारी सांवराद रामावतार स्वामी ने तैयार कर तहसीलदार लाडनूं अनिरूद्ध देव पाण्डेय के समक्ष पेश किया। इस विभाजन प्रस्ताव को अविलंब अतिरिक्त ऑफिस कानूनगो गोपाल राम से पुनः जांच करवाउ जाकर उसे स्वीकृत किया गया। इस तरह समस्त प्रक्रिया पूर्ण करवाई जाकर कुल 41 काश्तकारों को राहत प्रदान की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now