लाडनूं सीबीईओ कार्यालय के लेखाधिकारी सूर्य प्रकाश आर्य की पदोन्नति पर जताया लोगों ने हर्ष, दी बधाइयां, राज्य सरकार ने प्रदेश के 88 लेखा सेवा अधिकारियों को किया पदोन्नत, उसी पद पर कार्य करने के लिए किया निर्देशित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं सीबीईओ कार्यालय के लेखाधिकारी सूर्य प्रकाश आर्य की पदोन्नति पर जताया लोगों ने हर्ष, दी बधाइयां,

राज्य सरकार ने प्रदेश के 88 लेखा सेवा अधिकारियों को किया पदोन्नत, उसी पद पर कार्य करने के लिए किया निर्देशित

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के वित्त (राजस्व) विभाग ने एक आज्ञा जारी कर प्रदेश के सहायक राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा के 88 सहायक लेखाधिकारी ग्रेड- 1 को विभागीय पदोन्नति के बावजूद राजस्थान लेखा सेवा के कनिष्ठ सेवा संवर्ग में वर्तमान पद पर स्थानापन्न रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इन आदेशों के तहत लाडनूं के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सूर्य प्रकाश आर्य को भी पदोन्नत किया गया है और साथ ही उन्हें वर्तमान पद पर ही कार्यरत रहने व इस पद को पदोन्नत पद के रूप में मानते हुए कार्यग्रहण हेतु निर्देशित किया गया है।

सभी पदोन्नत लेखा अधिकारी पुनः कार्यग्रहण कर सूचित करेंगे

वित्त विभाग के आदेश क्रमांक प.1(8) वित्त/राजस्व/2025 दिनांक-03.10.2025 के द्वारा संयुक्त शासन सचिव वरुण मिश्रा ने आदेशित किया है कि राजस्थान लेखा सेवा नियम, 1954 के नियम 31 के अन्तर्गत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर राजस्थान अधीनस्थ लेखा सेवा में स्थाई रूप से नियुक्त निम्नांकित सहायक लेखाधिकारी ग्रेड। को उनके नाम के सम्मुख अंकित रिक्ति की तिथि/पद उपलब्धता की तिथि से वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरूद्ध उक्त नियमों के नियम 28ए के उप नियम (7) के तहत चयन के फलस्वरूप राजस्थान लेखा सेवा के कनिष्ठ सेवा संवर्ग में स्थानापन्न रूप से नियुक्त किया जाता है। सभी सेवारत पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पद को यथाआवश्यकता अस्थाई तौर पर क्रमोन्नत मानते हुए कार्यग्रहण कर अग्रिम आदेशों तक यथावत् कार्य करते रहेंगे। सभी पदोन्नत लेखा अधिकारियों के पदोन्नति आदेश के अनुसार अंकित तिथि को कार्यग्रहण कर इसकी सूचना विभाग की ई-मेल आईडी पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आर्य की पदोन्नति पर दी लोगों ने बधाइयां

सीबीईओ कार्यालय में लेखाधिकारी पद पर कार्यरत सूर्य प्रकाश आर्य के पदोन्नत होने पर यहां शिक्षा विभाग के सभी लोगों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेरां की ढाणी निम्बी जोधां की प्रधानाध्यापिका मीनू सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता दौलतराम सोनी ने आर्य की पदोन्नति को उनकी योग्यता के अनुकूल आदेश बताया है तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य व जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जगदीश यायावर ने भी सूर्य प्रकाश को ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now