लाडनूं के शिक्षक शिवशंकर बोहरा का होगा 5 अक्टूबर को हरियाणा में सम्मान, विश्व शिक्षक दिवस पर 11 राज्यों के अनुभवी व कर्मठ शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 लाडनूं के शिक्षक शिवशंकर बोहरा का होगा 5 अक्टूबर को हरियाणा में सम्मान,

विश्व शिक्षक दिवस पर 11 राज्यों के अनुभवी व कर्मठ शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट हरियाणा द्वारा आयोजित ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में लाडनूं के पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिव शंकर बोहरा को सम्मानित किया जायेगा। युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा 5 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12 बजे आयोज्य इस समारोह में 11 राज्यों के अनुभवी व कर्मठ शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। ये सम्मान प्राप्त करने वाले सभी शिक्षक गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ नशामुक्त भारत अभियान चलाने वाले, पानी, पर्यावरण, प्रकृति-संरक्षण एवं परम्परा-पीढी को बचाने वाले समर्पित होंगे। विश्व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में महंत चरणदास जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद (भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोक सभा) चौधरी धर्मबीर सिंह रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक भिवानी घनश्याम सर्राफ करेंगे तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन डॉ. पवन शर्मा सम्मानित अतिथि रहेंगे। समारोह का आयोजन हरियाणा के भिवानी में हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम नरसिंह जी मन्दिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजख व महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि शिक्षक एवं शिक्षा का उ‌द्देश्य होता है, व्यक्ति को सभ्य और सुसंस्कृत और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना, ताकि वह समाज के प्रति अपना योगदान भलीभांति निभा सके। इस सम्मान द्वारा देश के प्रमुख चयनित शिक्षकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षक शिव शंकर बोहरा को विभिन्न संगठनों द्वारा समय-समय पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता रहा है। राज्यपाल द्वारा भी उनका सम्मान किया गया था।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now