भीड़ में सुरक्षा कमांडो से उलझे लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और तीन दर्जन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जयपुर में एनएसयूआई के छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आमसभा के साथ सीएम हाउस के घेराव, बेरीकेडिंग तोड़ने व जबरन घुसने की चेष्टाएं की गई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भीड़ में सुरक्षा कमांडो से उलझे लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और तीन दर्जन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया,

जयपुर में एनएसयूआई के छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर आमसभा के साथ सीएम हाउस के घेराव, बेरीकेडिंग तोड़ने व जबरन घुसने की चेष्टाएं की गई

लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई ने छात्र सभा का आयोजन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेता शामिल हुए। छात्रों के साथ सचिन पायलट मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन एन.एस.यू.आई. ने जयपुर में प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक पर आयोजित छात्र सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट समेत पार्टी के कई नेता पहुंचे। सचिन पायलट सभा में पहुंचे सचिन पायलट भी एनएसयूआई के प्रदर्शन में पहुंच गए हैं। पायलट के साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, विधायक मुकेश भाकर भी शहीद स्मारक पहुंचे। इसके बाद साथ में सांसद डीसी बैरवा भी पहुंचे हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं सहित सभी लोग सीएम आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की। सचिन पायलट पर भी वाटर कैनन चलाई गई। पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ को हिरासत में लिया है। साथ ही एनएसयूआई के 36 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।एनएसयूआई कार्यकर्ता पुलिस से भिड़कर बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश में जुटे हुए थे।

लाडनूं विधायक को हिरासत में लिया

पुलिस ने परस्पर धक्का-मुक्की के बाद लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत 36 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इस दौरान एक बार तो विधायक मुकेश भाकर बेहोश भी हो गए, जिन्हें पुलिसकर्मी उठा कर भीड़ से बाहर ले गए। बाहर आने पर उन्हें मीडिया के लोगों ने घेरा तो वे होश में आकर बयान देने लगे। उन्होंने भाजपा सरकार को झूठी सरकार बताया। भाकर ने कहा कि उन्हें लाठियां मारी गई। सही बात को सरकार सुनना भी नहीं चाहती। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। सभा में पायलट ने कहा- पता नहीं कौन मुख्यमंत्री को सलाह दे रहा है? ग्रामीण इलाकों में विकास रुक चुका है। चुनाव रोकने के लिए इनको न जाने कौनसा सलाहकार बता रहा है। यह सरकार सिर्फ सत्ता में बैठकर मजा लेना चाहती है। कोई भी चुनाव नहीं कराना चाहती है। विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि सरकार को हर कीमत पर छात्रसंघ चुनाव कराने होंगे। आज इस मंच पर छात्र राजनीति से विधानसभा और लोकसभा तक पहुंचे हुए नेता हैं। हम इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि युवाओं के लिए यह चुनाव बेहद जरूरी है। अगले कुछ दिन इसी तरह विरोध चलेगा। सरकार को हर कीमत पर चुनाव कराने होंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now