लाडनूं की नवपदस्थापित एसडीएम ममता लहुआ का किया गया स्वागत-सम्मान और दिया सदैव सहयोग का भरोसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की नवपदस्थापित एसडीएम ममता लहुआ का किया गया स्वागत-सम्मान और दिया सदैव सहयोग का भरोसा

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में नवपदस्थापित उपखंड अधिकारी ममता लहुआ का उनके कार्यालय पहुंच कर अनुसूचित जाति समाज के प्रमुख लोगों ने उनका स्वागत किया और उपखंड क्षेत्र के समुचित विकास और जन समस्या निराकरण में अग्रणी भूमिका निभाने की भावना अभिव्यक्त की। सभी ने उपखंड अधिकारी ममता लहुआ को पुष्पमालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। सभी ने एसडीएम को क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

विकास को गति मिलेगी

एडवोकेट ईश्वर मेघवाल ने कहा कि एसडीएम ममता लहुआ के नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। जलदाय विभाग के पूर्व अभियंता नोरतनमल रैगर ने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाता है तथा योग्य अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने नव नियुक्त उपखंड अधिकारी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

दो सालों में लाडनूं को अजा के दो एसडीएम मिले

सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश खींची ने भाजपा नेता ठा. करणी सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में लाडनूं को अनुसूचित जाति वर्ग से दो उपखंड अधिकारी मिले हैं, जो समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ठा. करणी सिंह हमेशा अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश गया है, जिसका लाभ भविष्य में भाजपा को भी मिल सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी अनुसूचित वर्ग के लोगों ने उपखंड अधिकारी ममता लहुआ का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अनुसूचित वर्ग से प्रमुख लोगों में ताराचंद वाल्मीकि , नानूराम नायक, रोहित परिहार, गंगाराम रैगर, किशना राम मेघवाल, सुशील तेजी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकार के ‘सम्पर्क पोर्टल’ का औचित्य समाप्त करने पर तुले हैं विभागीय अधिकारी, लोगों में पनप रहा है गहरा असंतोष, ये न शिकायत पढ़ते हैं और न कोई काम उस पर करते-करवाते हैं, फिर भी लिख देते हैं कि ‘फलां समस्या का निस्तारण कर दिया गया है’ लाडनूं के सुरेश खींची ने की जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता को निलम्बित करने की मांग

लाडनूं से उज्जैन, ओंकारेश्वर सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा करेंगे लाडनूं के 40 तीर्थयात्री, लाडनूं के कमल चौक से सुमित्रा आर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया तीर्थयात्रा के लिए कमल चौक से बस को रवाना

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now