मुकदमों की होगी ई-फाईलिंग, वकीलों व पक्षकारों को एकल खिड़की से मिलेगी जानकारी, न्याय की गति तेज होगी, डीडवाना के जिला न्यायालय परिसर में केन्द्रीयकृत ई-फाइलिंग केन्द्र एवं न्यायिक सेवा केन्द्र का उद्घाटन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुकदमों की होगी ई-फाईलिंग, वकीलों व पक्षकारों को एकल खिड़की से मिलेगी जानकारी, न्याय की गति तेज होगी,

डीडवाना के जिला न्यायालय परिसर में केन्द्रीयकृत ई-फाइलिंग केन्द्र एवं न्यायिक सेवा केन्द्र का उद्घाटन

डीडवाना (kalamkala.in)। जिला न्यायालय परिसर डीडवाना में केन्द्रीयकृत ई-फाईलिंग केन्द्र व न्यायिक सेवा केन्द्र का विधिवत उद्घाटन रिबन काट कर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महावीर सिंह चारण द्वारा किया गया। इस अवसर पर लिपिक ग्रेड द्वितीय परमानन्द जांगिड़ ने बताया कि अब न्यायालय परिसर में सभी प्रकार के मुकदमों की ई-फाईलिंग हो सकेगी व मुकदमों से संबंधित समस्त प्रकार की जानकारी पक्षकारों व अधिवक्तागण को एकल खिड़की से प्राप्त हो सकेगी। इसके अतिरिक्त सभी अधिवक्ताओं को ई-मेल आईडी व मोबाईल नंबर पर मुकदमों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे न्यायिक कार्यों में त्वरित कार्यवाही में संभव होगी और न्याय क्षेत्र में यह मील का पत्थर साबित होगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बार संघ डीडवाना के अध्यक्ष हाकम अली खां, लोक अभियोजक विरेन्द्र सिंह बांठडी, अपर लोक अभियोजक महावीर प्रसाद चतुर्वेदी, चीफ एल.ए.डी.सी. विकास ठोलिया व बार संघ डीडवाना के अधिवक्तागण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गैस उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सख्ती, गैस एजेंसियों की होगी नियमित जांच तथा दोषी पाए जाने पर किया जाएगा दंडित, जिले की 3 गैस एजेंसियों पर औचक निरीक्षण कर विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर लगाया 19500 रुपये का जुर्माना

शहर चुनें

Follow Us Now