रीयल हेल्प ब्यूरो का लीगल अवेयरनेस सेमिनार अब आगामी 13 अप्रेल को होगा, राष्ट्रीय स्तर पर आयोज्य सेमिनार में रेस्पेक्ट फीमेल, साइबर क्राइम और एनीमल क्रुएल्टी आदि होंगे विचारणीय विषय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रीयल हेल्प ब्यूरो का लीगल अवेयरनेस सेमिनार अब आगामी 13 अप्रेल को होगा,

राष्ट्रीय स्तर पर आयोज्य सेमिनार में रेस्पेक्ट फीमेल, साइबर क्राइम और एनीमल क्रुएल्टी आदि होंगे विचारणीय विषय

जगदीश यायावर। लाडनूं/ नई दिल्ली (kalamkala.in)। साईबर क्राईम, महिला उत्पीड़न और प्राणी संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय संगठन रीयल हेल्प ब्यूरो के तत्वावधान में आयोज्य राष्ट्रीय विधिक जागरूकता सेमिनार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। रीयल हेल्प ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तसीम अहमद ने बताया कि यह सेमिनार 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाला था, जिसे कुछ विशिष्ट कारणों के चलते स्थगित किया गया है। ब्यूरो की बैठक में इस बारे तय किया गया कि इस सेमिनार को अब आगामी 13 अप्रेल 2025 रविवार को आयोजित किया जाएगा। सेमिनार का स्थान पूर्ववत् ही रखा गया है। यह राष्ट्रीय विधिक जागरूकता सेमिनार देश की राजधानी दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

महिला उत्पीड़न और साइबर क्राईम पर कार्रवाइयों की थी जाएगी जानकारियां

रीयल हेल्प ब्यूरो की राजस्थान इकाई की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य सैनी ने बताया कि अब आगामी तिथि 13 अप्रेल को होने वाले इस सेमिनार में रेस्पेक्ट फीमेल के तहत महिला उत्पीड़न और अत्याचारों के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाहियों, कानूनों की जानकारी के साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म जैसी घटनाओं के खिलाफ अभियान छेड़कर न्याय दिलाने में मदद के उपायों आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कानूनी जागरूकता सेमिनार में साइबर क्राइम के विविध तरीकों, साइबर क्राइम से बचने के उपायों, साईबर अपराध का शिकार बने पीड़ित को न्याय दिलाने के तरीकों आदि पर चर्चा की जाएगी।

पशु-पक्षी क्रूरता निवारण पर सक्षम रोक पर होगा विचार

सेमिनार में एनीमल क्रूयल्टी में पशु-पक्षियों के संरक्षण, उनके जीवन को बचाने, क्रूरता के निवारण, तदर्थ बने कानूनों की प्रभावी क्रियान्विति, जीव-जंतु, पशु-पक्षियों आदि प्राणियों पर हमला या डंडे मार कर जानवरों को पीड़ित करने अथवा उनके स्थान से उठाकर कहीं दूसरी जगह छोड़ना व क्रूरता पूर्वक उनकी जान लेने वालों पर की जाने वाली कार्यवाही और सजा एवं न्याय के लिए की जाने वाली शिकायत के विभिन्न पहलुओं आदि पर विचार शामिल रहेंगे। इन सभी विषयों पर सेमिनार में विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा तथा इन पर सामुहिक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम से ब्यूरो के कार्यक्रम और दिशा-निर्देश तय होंगे।

दिया जाएगा रीयल गौरव सम्मान-2024 भी

इन सबके अलावा रीयल हेल्प ब्यूरो के इस सेमिनार के दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों सहित महान विभूतियों को ‘रीयल गौरव सम्मान 2024’ से सम्मानित भी किया जाएगा। इस लीगल अवेयरनेस सेमिनार में देश के सभी प्रदेशों से ‘रीयल हेल्प ब्यूरो’ के पदाधिकारीगण सदस्य भाग लेंगे। राजस्थान से भी काफी पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now