फिर खड़ा हो गया लाडनूं के डम्पिंग यार्ड का जिन्न, इस बार महिलाओं ने संभाला मोर्चा, मांस के अवशेषों और मुर्गे-मुर्गियों के पंखों, हड्डियों, मृत कुत्ते-बिल्लियों के कारण जीना मुहाल हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फिर खड़ा हो गया लाडनूं के डम्पिंग यार्ड का जिन्न, इस बार महिलाओं ने संभाला मोर्चा,

मांस के अवशेषों और मुर्गे-मुर्गियों के पंखों, हड्डियों, मृत कुत्ते-बिल्लियों के कारण जीना मुहाल हुआ

लाडनूं (kalamkala.in)। पूरे शहर के संग्रहित कचरे को डालने के लिए बनाया गया डम्पिंग यार्ड लोगों के जी का जंजाल बन कर रह गया है। डम्पिंग यार्ड और वहां डाले जाने वाले कचरा आदि के कारण लोग बेहद त्रस्त और परेशान हैं। इस लेकर बार-बार नागरिकों और नगर पालिका प्रशासन के बीच विवाद खड़ा होता रहता है, फिर भी इसके स्थाई समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कुछ भी नहीं किया जाना अचरज भरा है। अब फिर आसपास कुछ रहवासी महिलाओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर लाडनूं में राती खान में बनाए गए डम्पिंग यार्ड में कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की व्यवस्था करवाने की मांग की है। आरोप है कि यहां स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ चुकी हैं।

मृत जानवरों और मुर्गे-मुर्गियों व मांस अवशेष से जीना मुहाल हुआ

ज्ञापन में नागरिकों द्वारा उठाया गया यह आरोप भी महत्वपूर्ण है कि यहां डाले जाने वाले कचरे के साथ तेरी रोड वगैरह से मांस व्यापारियों के अवशिष्ट पदार्थ मांस व हड्डियों के टुकड़े, मुर्गे व मुर्गियों और मछलियों के पंख, अवशेष आदि लाकर डाले जा रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मरने वाले कुत्ते-बिल्लियों के शव तक लाकर यहीं डाल दिए जाते हैं। इस प्रकार उनसे बदबू फ़ैलने के साथ किटाणुओं की उत्पति और घातक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना रहता है। इनके कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है।

गंदगी और बदबू से हुई लोगों का जीना दूभर

इसके अलावा ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि राती खान स्थित नगर पालिका के निर्धारित डम्पिंग यार्ड पर शहर भर का कचरा उठा कर लेकर आने वाले ट्रेक्टरों और ऑटो-टीपरों द्वारा कचरा यार्ड के अंदर डाले जाने के बजाय बाहर ही डाल दिया जाता है। नगर पालिका ने उन सबको इस तरह कचरा नहीं डाले जाने के लिए पाबंद किया गया था, लेकिन इसके बावजूद ये सभी ट्रैक्टर चालक और ऑटो टीपर चालकों द्वारा कचरा फिर से बाहर ही डाला जा रहा है। इससे समस्या जटिल बन चुकी है। इस राती खान डम्पिंग यार्ड के आसपास में आवासीय बस्ती बसी हुई है और वहां बसे नागरिकों का जीना दूभर हो गया व गन्दगी और बदबू के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

टेंडर समय पूर्व ही हटा दिए जेसीबी और ड्राइवर

ज्ञापन में बताया गया है कि इस मैटर पर पिछले साल भी लोगों द्वारा आन्दोलन किया गया था। तब उपखंड प्रशासन और नगर पालिका मण्डल के प्रयासों से व्यवस्था में सुधार भी हुआ था। पर फिर से व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। यहां बाहर के समस्त कचरे को डम्पिंग यार्ड के अंदर डालने के लिए जे.सी.बी. मशीन को ड्राइवर सहित एक साल के लिए लगाया गया था, लेकिन टेण्डर नियमों की अवहेलना करते हुए ठेकेदार ने वहां से जेसीबी और ड्राइवर को बीच में ही हटा लिया। बात करने पर कहा कि उसका टेंडर पूरा हो गया। जबकि टेण्डर एक वर्ष से पूर्व पूरा नहीं हो सकता। ज्ञापन में समस्या के समाधान के लिए राती खान डम्पिंग यार्ड के वास्तविक और सही रास्ते पेट्रोल पम्प के पास से होकर ही कचरा वाहनों को पहुंच कर कचरा खान के अंदर डालना चाहिए। यह व्यवस्था शुरू करवाने से समस्या हल हो सकती है।

इन महिलाओं ने दिया ज्ञापन 

डम्पिंग यार्ड और कचरे की समस्या को लेकर ज्ञापन देने वाली महिलाओं में नीतू शर्मा, सन्जू देवी, मन्जू देवी पार्षद , सुमन देवी पार्षद, सुखमणी, चम्पा चौधरी, धुली देवी, भगवानी देवी, शांति देवी, गीता देवी आदि शामिल रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने किया शहर के जलभराव के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण, बस स्टेंड, डम्पिंग यार्ड, स्टेडियम, खानपुर के रेलवे पुलिया सहित विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान दिए अधिकारियों कोआवश्यक दिशा-निर्देश

पूजा-अर्चना और आरती के साथ विशेष मंत्रोच्चार से रिझाया इंद्र देव को, लाडनूं के श्री मुरली मनोहर मंदिर में इंद्र देव की विशेष पूजा का उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर किया पूजन-अर्चन

शहर चुनें

Follow Us Now