डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली-

हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित,

न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

हवाई_मुख्य_सूची_2026

रेल_मुख्य_सूची_2026

डीडवाना (kalamkala.in)। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के चरणबद्ध क्रियान्वयन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 हेतु तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाईन लॉटरी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर अवधेश मीना द्वारा निकाली गई। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। फिर जिला कलक्टर द्वारा तीन डेमो के पश्चात मुख्य लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली। जिला कलक्टर ने बताया कि देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत जिले से यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 इस प्रकार कुल 1312 यात्रियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण, एडीएम विकास मोहन भाटी, एसीपी डीओआईटी शिवराज सोनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, कपिलदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ, इनमें 6 हजार करेंगे हवाई यात्रा

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस बार प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और 6 हजार को वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिसमें जिले के 1312 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। इसमें विभिन्न यात्राओं के लिए कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों मे किया जाकर वर्षभर यात्राएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीर्थयात्रा के प्रमुख गंतव्य स्थलों में हरिद्वार-ऋषिकेश- अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर- पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन- बरसाना-आगरा- अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति- पद्मावती, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर- त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी।

पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड साथ रखें हवाई यात्रा से नेपाल जाने वाले

वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ- काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। हवाई यात्रा में चयनित यात्रियों को नेपाल की विदेश यात्रा हेतु मूल वोटर कार्ड अथवा भारतीय पासपोर्ट अनिवार्य होगा।गौरतलब है कि प्रदेश के निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को सम्मिलित किया गया। गत वर्ष सभी वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित रेलगाड़ी में यात्रा करवाई गई।

ठगों के झांसे में नहीं आएं, योजना पूर्ण नि:शुल्क

आमजन से अपील की गई है कि चूंकि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है, इसमें चयन हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है। अतः आमजन को आगाह किया जाता है कि किसी भी प्रकार के ठग आदि के झाँसे में नही आवें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के संभागीय कार्यालय, राज. लोक सेवा आयोग के सामने, अजमेर या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now