जसवंतगढ में आनंदपाल सिंह सांवराद की स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 1118 लोगों ने किया रक्तदान, हजारों की भीड़ उमड़ी, श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आनंदपाल सिंह को किए पुष्प अर्पित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जसवंतगढ में आनंदपाल सिंह सांवराद की स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 1118 लोगों ने किया रक्तदान, हजारों की भीड़ उमड़ी,

श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर आनंदपाल सिंह को किए पुष्प अर्पित

लाडनूं (kalamkala.in)।‌ आनंदपाल सिंह सांवराद की 9वीं पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस साल 24 जून बुधवार को जसवंतगढ के सिया मैरिज गार्डन में विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 10 विभिन्न ब्लड बैंकों की टीमों ने दिन भर जुट कर रक्त संग्रहण कार्य किया। सिया मैरिज गार्डन में दिन भर मेला सा लगा रहा। बड़ी तादाद में सर्व समाज के लोगों ने एकत्र होकर जहां श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया, वहीं बढ़-चढ़कर रक्तदान भी किया। शिविर में लाडनूं ब्लड बैंक, डीडवाना ब्लड बैंक, बांगड़ ब्लड बैंक, श्याम ब्लड बैंक, एस.एम.एस. ब्लड बैंक, बी.डी. मेमोरियल ब्लड बैंक, बंसल ब्लड बैंक जयपुर, रेनवाल ब्लड बैंक, मित्तल ब्लड बैंक सीकर, जन सेवा ब्लड बैंक बीकानेर आदि की पूरी टीमों ने दिन भर जुट कर रक्त संग्रहण किया। शिविर में कुल रक्त संग्रह 1118 यूनिट किया गया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की टीम ने इस दौरान शिविर में अपनी वॉलंटियर सेवा प्रदान की।

श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर अर्पित किए श्रद्धासुमन

आनंदपाल सिंह सांवराद की नौवीं पुण्यतिथि पर सिया मैरिज गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आनंदपाल सिंह के परिवारजन, क्षेत्र के प्रमुख लोगों, श्री आनंद परिवार सेवा संस्थान के सदस्यों व कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने उपस्थित होकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।आनंदपाल सिंह के छोटे भाई समाजसेवी मंजीत पाल सिंह सांवराद, आनंदपाल सिंह की पत्नी राज कंवर एवं उनकी पुत्री योगिता सिंह सांवराद आदि परिवारजनों तथा भाजपा नेता एवं पंचायत समिति ओमप्रकाश बागड़ा, सीमा सड़क सुरक्षा बोर्ड के सेवानिवृत्त उपनिदेशक आशु सिंह लाछड़ी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट आदि ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिविर में रही इन सबकी उपस्थिति

रक्तदान शिविर में श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीतपाल सिंह सांवराद, योगिता पाल सिंह सांवराद, राज कंवर सांवराद, देवेंद्रपाल सिंह सांवराद, ओमप्रकाश बागड़ा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट, बीआरओ के उपनिदेशक आशु सिंह लाछड़ी, भाजपा के ग्रामीण मण्डल कसूम्बी के अध्यक्ष आनंद बागड़ा, भाजपा के लाडनूं शहर मण्डल के महंत गौतमदत्त शास्त्री, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यायावर, अनूप तिवाड़ी, मोहनसिंह चौहान, शिंभु सिंह जैतमाल, मुराद खां, आरके सुरपालिया आदि प्रमुख लोग एवं विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से आए लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now