लाडनूं की अनेक बस्तियों में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों का स्वास्थ्य व जीवन पड़ा खतरे में, एक माह से लगातार समस्या भुगत रहे लोगों ने एईएन को दिया ज्ञापन, नई पाइप लाइन डालने का दिया सुझाव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की अनेक बस्तियों में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों का स्वास्थ्य व जीवन पड़ा खतरे में,

एक माह से लगातार समस्या भुगत रहे लोगों ने एईएन को दिया ज्ञापन, नई पाइप लाइन डालने का दिया सुझाव

लाडनूं (kalamkala.in)। क्षेत्र में पानी की समस्या तो अपनी जगह है, लेकिन शहर में काफी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां लोग बदबूदार दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं और ऐसी संभावनाएं बलवती होती जा रही है कि यह स्थिति किसी गंभीर बीमारी या महामारी का रूप भी ले सकती है। इसे लेकर लाडनूं शहर की सांसी बस्ती, रैगर बस्ती और माली बस्ती के लोगों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर जलदाय विभाग के घरेलू जल कनेक्शनों में दूषित जल की सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की गई है। इस ज्ञापन में बताया गया है कि वार्ड सं. 29 व 30 तथा यहां की सांसी बस्ती, रैगर बस्ती व मालियों का बास में पिछले एक महीने से लगभग सभी घरेलू जल कनेक्शनों में गंदे व दूषित पानी की सप्लाई दी जा रही है। मौखिक रूप से इसकी शिकायत बहुत बार सम्बंधित जलदाय कर्मचारियों व अधिकारियों तक की जा चुकी, लेकिन समस्या से भलीभांति अवगत होने के बावजूद और दूषित जल का नमूना दिखाया जाने के बावजूद इस समस्या का कोई भी समाधान आज तक नहीं किया गया है। ज्ञापन में इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए सुझाव भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी पाइप लाइन जमीन से करीब 7-8 फुट नीचे चली गई है और काफी पुरानी होने से लीकेज ठीक नहीं हो पाते और उनमें नालियों व गटर आदि का गंदा पानी प्रविष्ट होकर पर पेयजल को दूषित कर रहा है। उन्होंने समाधान के लिए सोनी स्टील से लेकर इन सभी बस्तियों तक नई पाइप लाइन डलवा कर इस क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने इसे इन बस्तियों के रहवासियों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए इसके समाधान को आवश्यक बताया। यह ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद नेमाराम भानावत, जलदाय विभाग के पूर्व सहायक अभियंता नोरतनमल रैगर, सोनू टाक, शांति लाल रैगर, भागीरथ फुलवारिया, सांवरमल भानावत, नरेश सांसी, विनोद सांसी, सोनू सांसी, मनोज सांसी आदि शामिल हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now