‘मालखेत बाबा की चौबीस कोसी परिक्रमा’ के पदयात्रियों के लिए आठ दिवसीय नि: शुल्क चिकित्सा शिविर से उठाया लोगों ने लाभ, मोरदिया परिवार की ओर से हर साल की तरह गया शिविर, सेवा में अग्रणी रहे कार्यकर्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘मालखेत बाबा की चौबीस कोसी परिक्रमा’ के पदयात्रियों के लिए आठ दिवसीय नि: शुल्क चिकित्सा शिविर से उठाया लोगों ने लाभ,

मोरदिया परिवार की ओर से हर साल की तरह गया शिविर, सेवा में अग्रणी रहे कार्यकर्ता

सीकर (kalamkala.in)। स्व. श्री देबू राम मोरदिया स्मृति संस्थान और स्व. श्री छोटे लाल मोरदिया स्मृति संस्थान के सहयोग से अरावली की वादियों में अवस्थित मालखेत बाबा की चौबीस कोसी परिक्रमा में आने वाले पदयात्रियों को नि:शुल्क मेडिकल सेवा प्रदान की गई। मोरदिया परिवार पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष नि:शुल्क मेडिकल शिविर लगाकर परिक्रमा में आने वाले पदयात्रियों के लिए चिकित्सा सेवा प्रदान करता रहा है। बाबा रामदेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर लाल मोरदिया ने बताया कि शिविर में टीम के साथ प्रशिक्षित एवं सरकारी सेवा में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर भी अपनी सेवा देते हैं। शिविर में पदयात्रियों को प्रतिदिन मशीनों द्वारा निःशुल्क बी.पी., शुगर की जांच, प्राथमिक उपचार व अन्य चिकित्सा सुविधायें प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन से शनि अमावस तक यह शिविर बाबा रामदेव मंदिर के बाहर लगया गया। टीम के सदस्य विजय मोरदिया, विजेंद्र मोरदिया, प्रवीण कालावत, अंकित वर्मा, मोहित जाट और रामविलास द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा में अपना अहम योगदान दिया गया। शिविर के अंतिम दिन मंदिर कमेटी में शामिल संत श्रीश्री 108 कृष्णदासजी महाराज और श्री बलबीरजी द्वारा टीम को सम्मानित भी किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now