‘मुझे अपने ही परिवार वालों से है जान से मारने का खतरा’ लाडनूं की एक युवती ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार, करीब एक साल से ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही है यह युवती, इस बीच परिवार ने बहुत प्रताड़नाएं दीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘मुझे अपने ही परिवार वालों से है जान से मारने का खतरा’ लाडनूं की एक युवती ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार,

करीब एक साल से ‘लिव इन रिलेशन’ में रह रही है यह युवती, इस बीच परिवार ने बहुत प्रताड़नाएं दीं

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां अपनी स्वैच्छा से प्रेम रचा कर ‘लिव इन रिलेशनशिप’ के रूप में अपना घर बसाने वाली एक युवती का उसी के परिवार वालों (पीहर पक्ष) ने जीना हराम कर रखा है। पिछले लम्बे समय से भयंकर प्रताड़नाओं, मारपीट आदि से खुद रूबरू होती और अपने पति को घोर परेशानियों में डाल रही यह युवती बुरी तरह परेशान हैं। ‘ऑनर किलिंग’ की तर्ज पर कोई कोर-कसर इन लोगों ने नहीं रख छोड़ी है। इस दम्पति ने हाईकोर्ट से संरक्षण के आदेश भी ले रखे हैं, लेकिन फिर भी इनका पीछा नहीं छोड़ा जा रहा है। युवक के परिजनों ने इस युवती को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और आए दिन अपहरण, लूट, पिटाई आदि की नई-नई वारदातें अंजाम दे रहे हैं। इससे तंग युवती ने एसपी के पास अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

होशोहवास से रह रहे हैं दोनों साथ में

अत्यधिक परेशान हो चुकी इस युवती ने पुलिस अधीक्षक डीडवाना के समक्ष हाजिर होकर उन्हें अपनी आपबीती सुनाते हुए एक ज्ञापन भी दिया और सुरक्षा दिलाने की मांग की है। इस युवती पूजा (21) पत्नी लक्ष्मीनारायण माली निवासी लाडनूं ने इसमें लिखा है कि वह पूर्ण रूप से बालिग है और अपना भला-बुरा सोचने में समर्थ है। उसने एक साल पूर्व लक्ष्मीनारायण से मित्रता की और अपने पूर्ण होशोहवाश में गत 17 फरवरी से उसके साथ ‘लिव इन रिलेक्शनशिप’ के द्वारा साथ रहना शुरू कर दिया। उसने हाईकोर्ट जोधपुर से एसबी क्रिमिनल रिट पीटिशन नं. 478/2025 द्वारा सुरक्षा ले रखी है, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है। इन दोनों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। उन्होंने सुरक्षा दिलाई जाने की मांग की है।

अपने परिवार से कोई लेना-देना नहीं रखा

एसपी को दिए पत्र में लिखा है कि उसके परिवार को उसका ‘लिव इन रिलेक्शनशिप’ होना रास नहीं आया और उन दोनों को वे आये दिन मोबाईल पर कॉल करके तंग करते हैं। युवती ने लिखा है कि वह अपनी पूर्ण मर्जी से अपना घर-बार छोड कर आई थी। फिर भी उसके परिवार वालों ने गत 10 मार्च को लक्ष्मीनारायण के घर से उठाया और उसे साथ ले जाकर परिवार वालों (पीहर वालों) को सुपुर्द कर दिया, जहां उन्होंने उसे घर ले जाकर पीटा और मारपीट की‌। फिर 16 मार्च को वह वापिस लक्ष्मीनारायण के घर आ गई और तब से लेकर आज तक लक्ष्मीनारायण के साथ रह रही है। उसका अपने पीहर के परिवार से किसी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं रहा है।

युवती ने अपने ही परिवार से बताया जान का खतरा

युवती ने अपने परिवार (पीहर) पर आरोप लगाया है कि उसके परिवार से कैलाश, मुकेश, राजू राम, मिठू राम, चेतन, भाभी निरमा (राजु की पत्नी) भाभी रोशनी (टीकू राम की पत्नी) रहीसा (मिठू राम की पत्नी) पतासी (बहिन) सेठू (जीजा) व अन्य परिवार के सभी सदस्य रात के समय किसी को खाने व सोने नहीं दे रहे हैं। ये सब व अन्य से उन दोनों को जान से मारने का खतरा है। युवती ने लिखा है कि उसके परिवार द्वारा उसे पुलिस थाना लाडनूं ले जाकर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया था। फिर वह अपनी मर्जी से वापिस आकर अब सिर्फ लक्ष्मीनारायण के साथ ही रहना चाहती है। उसके परिवार द्वारा मोबाईल से सम्पर्क किया जा रहा है और उसे मोबाईल से गाली-गलौच कर मारने, पीटने, जान से मारने की धमकियों के चलते उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उसे व लक्ष्मी नारायण दोनों को जान से मारने का खतरा है। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। पत्र में उसने फोन पर जान से मारने की धमकियां देने वालों के मोबाइल नम्बर भी लिख कर उनसे खतरा बताया है। उसने कुछ नाम भी लिखे हैं और उनसे दोनों की जान को खतरा बताया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now