मनीषा मिस फेयरवेल व प्रिंयका मिस ब्यूटी चुनी गई, अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनीषा मिस फेयरवेल व प्रिंयका मिस ब्यूटी चुनी गई,

अहिंसा एवं शांति विभाग में फेयरवेल पार्टी का आयोजन

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के अहिंसा और शांति विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रा हरूनिशा, कल्पना, निशा तथा ज्योति ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं रखी। उत्तरार्द्ध वर्ष के विद्यार्थियों के लिए पेपर-नृत्य व गुब्बारा बैलेंस प्रतियोगिताएं पूर्वार्द्ध वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा रखी गई। कार्यक्रम में मनीषा तुनगरिया ने कविता के माध्यम से अपनी भावाभिव्यक्ति दी। छात्रा संगीता जानू एवं उषा टाक ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस फेयरवेल पार्टी में मनीषा तुनगरिया ‘मिस फेयरवेल’ के रूप में चुना गया। प्रियंका मेघवाल को ‘मिस ब्यूटी’ का ताज दिया गया। मिस्टर फ्रेशर के रूप में लीलाधर स्वामी को ‘किंग ऑफ द डे’ चुना गया। इसके अलावा ‘स्टार ऑफ द डे’ का खिताब जयश्री जांगिड़ को दिया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा एवं शोध कार्यों के साथ जुड़े रहें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। इस अवसर पर फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, सहायक आचार्या डॉ. लिपि जैन एवं डॉ. बलबीर सिंह आदि अपने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सिमरन बानो व दीपांशी ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now