मनोहर सिंह ने हमेशा गरीबों व वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी व समस्या समाधान के लिए सक्रिय रहे- जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़, लाडनूं में पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनोहर सिंह ने हमेशा गरीबों व वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी व समस्या समाधान के लिए सक्रिय रहे- जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़,

लाडनूं में पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जयंती पर भव्य समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह की जयंती के अवसर पर लाडनूं में सोमवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ महेश्वरी ने कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह एक सहज, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। मनोहर सिंह ने हमेशा गरीबों व वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान का प्रयास किया। महेश्वरी ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूत रूप से जनता के बीच काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से लेकर मंडल तक, पार्टी की मजबूत संरचना व संगठनात्मक एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।

राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया

डीडवाना के भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह जोधा ने इस अवसर पर कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह का राजनीतिक जीवन अनुकरणीय रहा और वे सभी के लिए सदैव आदरणीय रहे। उन्होंने कहा कि मनोहर सिंह ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया। उनके व्यक्तित्व की इस विशेषता ने उन्हें जन-जन के बीच लोकप्रिय बनाया। भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह लाडनूं ने कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। चाहे सड़क निर्माण की बात हो, शिक्षा के प्रसार की या स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की, उन्होंने हमेशा विकास को ही प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि उनकी जनसेवा की प्रेरणा आज भी लोगों को समाज-हित में कार्य करने के लिए उत्साहित करती है।

विकास के कामों और योगदानों को किया याद

समारोह में वक्ताओं ने ठाकुर मनोहर सिंह जैसे समर्पित जनप्रतिनिधि को बिरला ही बताया, जो बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। बताया गया कि उनके द्वारा शुरू किए गए कई विकास कार्य आज भी क्षेत्र के निवासियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास में उनकी भूमिका और उनके सरल व्यक्तित्व को भावपूर्ण शब्दों में याद किया गया।समारोह में वक्ताओं ने ठाकुर मनोहर सिंह के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ने उपस्थित रहे और सभी ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जनसेवा परम्परा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने संकल्प लिया कि वे ठाकुर मनोहर सिंह के विचारों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर घिरड़ौदा सरपंच भवानी सिंह, मूल सिंह, नितेश माथुर, गौतम दत्त शास्त्री, ओमप्रकाश बागड़ा, गोविंद सिंह कसूम्बी, गौतम दत्त शास्त्री, लादूसिंह धूड़ीला, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, जगदीश प्रसाद पारीक, अंजना शर्मा, हनुमान मल जांगिड़, दीपक जांगिड़, सुशील पीपलवा, रमेश सिंह राठौड़, मोहनसिंह जोधा, राजेन्द्र माथुर, गिरधर चौहान, बृजेश माहेश्वरी, प्रेमप्रकाश सोनी, जयपाल सिंह, बजरंग सैन, सुशील शर्मा, जावेद खान, श्रीराम साख, मुकेश शर्मा, सुरेश खिंची, कुलदीप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश गिड़िया आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्यस्त सड़कों से अवैध अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग हटाए जाने के निर्देश, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने कहा, ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करें और यातायात नियमों की सख्ती बरती जाए

लाडनूं नगर पालिका में आयोजित विशेष शिविर में की गई सभी महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच, ‘नारी लीड स्वच्छता अभियान’ के तहत पालिका कार्यालय की महिला कर्मियों व महिला सफाईकर्मियों की हुई स्वास्थ्य जांच

शहर चुनें

Follow Us Now