पुत्रियों के जन्म से बौखलाए पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, इटली में भी बाज नहीं आया पति मारपीट व परेशान करने से, निम्बी जोधां पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच-पड़ताल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुत्रियों के जन्म से बौखलाए पति ने पत्नी को किया प्रताड़ित, इटली में भी बाज नहीं आया पति मारपीट व परेशान करने से,

निम्बी जोधां पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच-पड़ताल

लाडनूं (kalamkala.in)। एक महिला द्वारा पुत्रियों को जन्म देने की वजह से उसके पति और ससुरालियों ने उसे तंग-परेशान करने और मारपीट-प्रताड़ना किए जाना शुरू कर दिया। पुत्रियों के जन्म के साथ ही उनके खर्चे की भरपाई के लिए उस पर अपने पीहर से धन लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। पति-पत्नी के विदेश प्रवास के दौरान इटली में भी महिला को तंग व परेशान किया जाने को बदस्तूर जारी रखा गया। इस सम्बन्ध में निम्बी जोधां पुलिस थाने में पीड़िता महिला की ओर से एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पीड़िता कल्लू बसन्ती (34) पुत्री कालूराम (पत्नी राजकुमार जाट) निवासी हाल पीहर निम्बी जोधां ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी 27 नवम्बर 2009 को राजकुमार चौधरी पुत्र शिवकुमार चौधरी जाति जाट निवासी बीकानेर (बीदासर बाड़ी गुजरों का मौहल्ला) के साथ हुई थी। पीड़िता शादी से पहले ही इटली में रहने लगी थी, क्योंकि उसके पापा इटली रहते थे। उसके पापा का स्वर्गवास हो चुका। वे चार बहनें हैं, जिनमें तीन शादीसुदा है और सबसे छोटी बहन अविवाहित है। उसकी शादी में माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी कपड़े, बर्तन व नगदी 2 लाख 51 हजार रूपये दिए तथा 3 लाख 50 हजार रूपये की एफडी उसके नाम से करवाई थी। शादी के बाद उसे दो लड़कियां निकिता व इशिता पैदा हुई। उसका पति राजकुमार व वह दोनों इटली में रहने लगे।

यह सब लिखा है पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में

पीड़िता ने लिखा है कि जब उसे सन् 2012 में एक लड़की निकिता पैदा हुई, तब उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और कहा तुझे लड़की हुई है, खर्च और आ गया। इस बारे में पापा को बताने पर उन्होंने ओलमा दायां, तो उसके पति ने उसके पापा के साथ भी थाप-मुक्कों से मारपीट की थी। उसके बाद से उसका पति लगातार उसे परेशान करने लगा तथा शराब पीने व कई प्रकार के नशे करने लगा।‌ वह आये दिन तंग-परेशान करने लगा। उसकी दूसरी बेटी ईशिता का जन्म सन् 2014 में हुआ, तब भी उसके पति बहुत नाराज हुये और उसके साथ मारपीट की तथा शादी में भी पर्याप्त स्त्रीधन नहीं देने का उलाहना देने लगा। शादी के समय भी उसके ससुराल मे सास, देवर सभी ने रुपयों की मांग की थी। इसके बाद उसके पापा द्वारा उसके नाम से की गई साढ़े तीन लाख की एफडी भी बैंक से विड्राॅ करके उनको दे दिये थे। सन् 2018 में उसके पति राजकुमार ने बहुत ज्यादा मारपीट की थी, तब उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। सन् 2020 में उसके पति को उसकी बड़ी बहन मधु व जीजाजी अशोक ने समझाया, तब उन्होंने उसे भरोसा दिया कि ये दुबारा ऐसी कोई गलती नहीं करेगा, तब पुनः उनके साथ रहने लगी। लेकिन फिर उन्होंने इटली में ही उसकी इच्छा के विरुद्ध देहशोषण व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा दोनों बच्चियों को भी बुरा-भला कहा। तब वह उनसे अलग रहने लग गई, मगर वो हमेशा फोन करके धमकाते हैं कि तुझे व तेरे परिवार को जान से मारूंगा तथा आये दिन तंग-परेशान करते हैं। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट से धारा 85, 316 (2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसएचओ रामेश्वर लाल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now