सभी घरों पर स्पष्ट भवन नम्बर अंकित करें जनगणना प्रगणक- अनिरुद्ध देव पांडेय तहसीलदार, जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार पांडेय ने किया कसूम्बी में घर-घर जाकर निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सभी घरों पर स्पष्ट भवन नम्बर अंकित करें जनगणना प्रगणक- अनिरुद्ध देव पांडेय तहसीलदार,

जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार पांडेय ने किया कसूम्बी में घर-घर जाकर निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

लाडनूं (kalamkala.in)। जनगणना चार्ज अधिकारी तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे द्वारा जनगणना कार्य निरीक्षण के लिए ग्राम पंचायत कसूम्बी का दौरा कर घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान जिन घरों पर स्पष्ट भवन-नंबर अंकित नहीं थे, उन संबंधित प्रगणकों को स्पष्ट भवन-नंबर अंकित करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद पीईईओ, विद्यालय कसूम्बी अलीपुर में समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजर की मीटिंग लेकर उनको आंकड़ों की गुणवता हेतु निर्देशित किया और समयबद्ध कार्य को संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान सहायक प्रोग्रामर राकेश शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक गोपाल राम, फील्ड ट्रेनर रामनिवास स्वामी, सुपरवाइजर सुरेश स्वामी, गोपाल सिंह, भंवर दास स्वामी आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now