अपने ही घर में विवाहिता फांसी के फंदे से झूली, पति को लिया हिरासत में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अपने ही घर में विवाहिता फांसी के फंदे से झूली, पति को लिया हिरासत में

लाडनूं। यहां वाल्मीकि बस्ती में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और यहां राजकीय अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया जाकर परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली सनिया (22) पत्नी गजराज वाल्मीकि ने मंगलवार को अपने घर में स्थित कमरे में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाने के साथ ही मृतका विवाहिता के पीहर पक्ष को बीकानेर से बुलाया और उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शादी तीन साल पहले लाडनूं के गजराज से हुई थी। मृतका के पीहर पक्ष ने मृतका के पति गजराज पर शराब पीकर मारपीट करने जैसे आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस द्वारा आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

महिला केवल विकास की सहभागी नहीं, विकास को गति और दिशा दोनों की सूत्रधार हैं- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, लाडनूं में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से नवाजा गया

शहर चुनें

Follow Us Now