लाडनूं के गौरव पथ पर लगा मेगा ट्रेड फेयर अपने पूरे परवान पर, भारी भीड़ के साथ उमड़ रहे लोग उठा रहे हैं खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने का पूरा लुत्फ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के गौरव पथ पर लगा मेगा ट्रेड फेयर अपने पूरे परवान पर,

भारी भीड़ के साथ उमड़ रहे लोग उठा रहे हैं खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने का पूरा लुत्फ

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां गौरव पथ पर लगे मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं और मनोरंजन, खरीदारी और खाने-पीने का आनंद उठा रहे हैं। रविवार को उमड़ी भारी भीड़ ने मेले में झूलों का जी भर कर लुत्फ लिया, वहीं फलों के ताजा ज्यूस और भेलपुरी व अन्य खाने-पीने के आइटम्स का आनंद लिया। लोगों ने विभिन्न प्रकार के आइटम्स की खरीदारी भी जमकर की। ‘कलम कला’ न्यूज पेपर एवं न्यूज पोर्टल की ओर से यहां जोधा ग्राउंड में लगाए गए इस मेले में समस्त प्रकार के उपयोगी घरेलू वस्तुओं, बच्चों के खिलौने, खेलकूद के लिए उपयोगी सामग्री, प्लास्टिक के विभिन्न सामान, बेडशीट, पिलोकवर, पायदान, आसन, क्रोकरी का सामान आदि की तरफ लोगों का विशेष रुझान देखा गया। मेले में पुलिस थाना के प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र गिला और अन्य पुलिस कर्मियों नै पहुंच कर जायजा लिया और व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों को सराहनीय बताया। पुलिस द्वारा मेले की लगातार निगरानी की जा रही है। मेले में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। फायर सेफ्टी के लिए भी समुचित व्यवस्था मेले में उपलब्ध है। मेला संचालक बलदेव सैनी और मेला प्रभारी सुरेन्द्र सैनी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। मेला आयोजक सुमित्रा आर्य की निगरानी में मेला अपने पूरे परवान पर है और भारी भीड़ जुटा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मदनलाल भंवरीदेवी आर्य स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों की नेत्र जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया, चश्मे भी दिए

शहर चुनें

Follow Us Now