मेहंदी और लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेहंदी और लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में श्रावणी पूर्णिमा व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मेहंदी और लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अलग-अलग तरह के रंग-बिरंगे लहरिये पहन कर शानदार राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोक-संस्कृति को जीवन्त किया। कार्यक्रम में संस्थान की समस्त छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह त्यौहार महिलाओं के लिए विशेष अवसर होता है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमिता जैन ने छात्राओं द्वारा उत्सुकतापूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने को प्रशंसनीय बताया। इस अवसर पर डॉ. आभा सिंह, डॉ. लिपि जैन, डॉ. विनोद कस्बा, देशना चारण, डॉ. सुनीता इन्दौरिया, राधिका लोहिया आदि संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

शहर चुनें

Follow Us Now