हर पत्रकार के लिए 20 लाख का बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सौंपा केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन, जर्नलिस्टस् एसोसिएशन आफ इंडिया (रजि.) ने उठाई पत्रकारों के हितों की विभिन्न मांगें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर पत्रकार के लिए 20 लाख का बीमा और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सौंपा केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन,

जर्नलिस्टस् एसोसिएशन आफ इंडिया (रजि.) ने उठाई पत्रकारों के हितों की विभिन्न मांगें

जगदीश यायावर, पत्रकार। लाडनूं/ दिल्ली (kalamkala.in)। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (रजि.) के तत्वावधान में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन देकर जर्नलिस्टस् एसोसिएशन आफ इंडिया का लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के हित में मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए उनसे पत्रकारों की सुरक्षा एवं समस्याओं सहित सभी मांगों को संसद में उठाए जाने की अपील की गई। ज्ञापन में बताया गया कि पत्रकारों को अभिव्यक्ति की पूर्ण आजादी मिले, जिससे समाज में शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके। ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ पारित कर देश भर में लागू किया जाए, जिससे शिक्षित वर्ग भी पत्रकारिता जगत में आगे आयें। पत्रकारों के बच्चों हेतु ‘राइट टू एजूकेशन’ के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाये। पत्रकारों को राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित सरकार द्वारा जारी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायें। सरकार द्वारा हर पंजीकृत पत्रकार का 20 लाख का बीमा किया जाये। पत्रकारों के लिये सरकारी आवासीय कालोनी की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।पत्रकारों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई अथवा मुकदमा दर्ज करने से पूर्व मामले की सुनवाई जिला स्तरीय स्थायी समिति के समक्ष हो। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें बंद हो और दर्ज मुकदमों की जांच निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय समिति द्वारा हो। पत्रकारों के लिये भारत सरकार रेलवे में विशिष्ट कोटा पुनः उपलब्ध कराया जाये। ज्ञापन पर इन सब मांगों को लेकर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आश्वासन दिया कि वे केन्द्र सरकार में इस मैटर को पुरजोर तरीके से पेश करेंगे। यह ज्ञापन जर्नलिस्टस् एसोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मोहन गोयल एवं राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शिवम जैन सहित पत्रकारों ने दिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now