मनरेगा महिला श्रमिक लू व तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाएं, सीवरेज परियोजना की जानकारी देकर स्वच्छता के लाभ बताएं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनरेगा महिला श्रमिक लू व तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाएं,

सीवरेज परियोजना की जानकारी देकर स्वच्छता के लाभ बताएं

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशानुसार सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में बालाजी कॉलेज के पास मनरेगा महिलाओं को सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी गई। कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, ताकि श्रम का कार्य करने के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो पाए। तेज धूप और लू से बचाव के लिए सिर को भी कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। मनरेगा की मैडम निर्मला ने सिवरेज योजना के लाभ बताते हुए कहा कि सीवर कनेक्शन के पश्चात मौहल्ला साफ-सुथरा रहेगा व अनेक रोगों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बालाजी नगर में भी सीवरेज लाइन डाली जाने की जरूरत भी बताई, जिससे वहां रहने वालों को भी इसका लाभ मिल पाए। कार्यक्रम में एसओटी रामकिशोर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now