राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से ही आत्म निर्भर भारत का निर्माण संभव- निम्बाराम, लाडनूं में राजस्थान क्षेत्रीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से ही आत्म निर्भर भारत का निर्माण संभव- निम्बाराम,

लाडनूं में राजस्थान क्षेत्रीय प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय आदर्श विद्या मन्दिर में चल रहे विद्या भारती राजस्थान के प्रधानाचार्य प्रशिक्षण वर्ग-2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राजस्थान के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम ने बताया कि 100 वर्षों से हमारा यह वैचारिक कार्यकम है। डॉक्टर केशव जी हेगड़े ने बीजरूप में संघ कार्य शुरू किया। उसी समय से प्रारम्भ हुआ यह विद्या भारती शिक्षण संस्थान समाज में चेतना का भाव भर रहा है। भैया-बहिनों के साथ अभिभावकों में भी इन्हीं भावों का संचार किया जा रहा है। आज समाज में नेतृत्व की आवश्यकता है, इसके लिए एक ऐसी युवा पीढी का निर्माण करना होगा, जो देशहित का सोचे, समाज का सोचे। हमें विद्यालय को छोटी ईकाई मानकर सामाजिक जागृति का कार्य करना है। नई शिक्षानीति युगानुकूल है, इसमें तकनीकी पर विशेष जोर दिया है। हमें सृजनशक्ति के माध्यम से समाज का परिवर्तन करना है।

मातृशक्ति की बदौलत संभव है श्रेष्ठ नागरिक निर्माण

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के माध्यम से बहुत कार्य संभव है, इनके बिना कोई कार्य संभव नहीं है। श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण शारीरिक, योग, मलखम्भ आदि के द्वारा ही किया जा सकता है। हमें समाज में संवेदना, सेवा, समर्पण, संस्कार के भाव जगाने का काम करना है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में तेजी से विकास पथ पर अग्रसर होने के लिए इसमें सांस्कृतिक चेतना के साथ आधुनिक विकास को महत्व दिया गया है।

भारत को अनुसंधान एवं विकास का वैश्विक हब बनाने में सहायक होगी यह शिक्षा नीति

उन्होंने बताया कि भारत की यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़ा योगदान देगी। बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान विश्वविद्यालय देश के युवाओं के लिए नए अवसर का सृजन करेगी। यह अंतर अनुशासनात्मक अनुसंधान को बढावा देने के साथ भारत को अनुसंधान एवं विकास का वैश्विक हब बनाने में सहायक होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने भारतीय उच्च शिक्षा के लिए एक नई कल्पना का सूत्रपात किया है। यह एक आत्म निर्भर भारत के निर्माण से जुडी दृष्टि को रेखांकित करने वाली है।

शिविर में उपस्थित रहे ये प्रमुख लोग

दीपमंत्र और वंदना सत्र से प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष भरतराम कुम्हार, राजस्थान क्षेत्र के मंत्री गोविन्द कुमार, जोधपुर प्रांत मंत्री भेरूपाल, अध्यक्ष आदर्श शिक्षा संस्थान डीडवाना रामेश्वरलाल सूंटवाल, विद्यालय के संरक्षक पुखराज श्रीमाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद, उपाध्यक्ष नारायणप्रसाद शर्मा, व्यवस्थापक नंदलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पदमचंद जैनाग्रवाल, प्रचार प्रमुख पुरुषोतम सोनी, जिला सचिव रामसिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लाडनूं के खण्ड संघचालक बजरंगलाल यादव, नगर कार्यवाह नवीन नाहटा, कार्यकर्ता विजयसिंह, प्रधानाचार्य रमेश कुमार गौड़ आदि उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now