कुदरत का कहर बरपा सिंघाना के सरकारी स्कूल पर, लगाई मदद की गुहार, तेज आंधी और बरसात से लाखों का नुकसान, भवन गिरे, पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कुदरत का कहर बरपा सिंघाना के सरकारी स्कूल पर, लगाई मदद की गुहार,

तेज आंधी और बरसात से लाखों का नुकसान, भवन गिरे, पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े

शकील ए. उस्मानी, पत्रकार। डीडवाना ()। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आई तेज आंधी और बेमौसम बरसात से निकटवर्ती ग्राम सिंघाना की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर कहर टूट पड़ा। इससे विद्यालय के भवन, भौतिक संसाधनों और पेड़ों का भारी नुकसान हुआ है। पीईईओ छोटूराम भाकर ने बताया कि क्षेत्र में चली तेज आंधी से विद्यालय परिसर में विद्युत आपूर्ति करने वाला 2 लाख 95 हजार रुपये की लागत का सोलर प्लांट तहस-नहस होकर बिखरने से विद्यालय की वैकल्पिक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। छात्रों के पोषाहार निर्माण की रसोई की छत के टीन उड़ गये। वद्यार्थियों की साइकिल स्टैंड और शाला परिवार के वाहनों के पार्किंग टीन शेड के 20 टीन उखड़ कर जमीन पर आ गये। आधा दर्जन के करीब पेड़ टूट गए। एक बाथरूम और बरामदे पर पेड़ों की भारी शाखाएं गिरने से भवन को भारी नुकसान हुआ है। इस स्थिति में भारी नुकसान की पूर्ति के लिए विद्यालय परिवार ने दानदाताओं से मदद की गुहार लगाई है। इधर ग्रामीणों ने सरकार से विद्यालय पर अचानक आई इस आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष बजट आवंटन किए जाने की मांग की है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now