डीडवाना के श्री दोजराज गणेश मंदिर में शिव परिवार मूर्ति स्थापना, तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के श्री दोजराज गणेश मंदिर में शिव परिवार मूर्ति स्थापना, तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न

राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। प्रमुख धार्मिक स्थल श्री दोजराज गणेश मन्दिर डीडवाना में पूर्व में स्थापित श्री शिव परिवार का जीर्णोद्धार ‘मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा’ का तीन दिवसीय कार्यक्रम मूर्ति स्थापना के साथ सम्पन्न हुआ। मन्दिर के पुजारी रामावतार दाधीच ने बताया कि मन्दिर में पूर्व में स्थापित शिव परिवार की स्थापना दिनेश कुमार, महेश कुमार व्यास परिवार कोलकाता प्रवासी के द्वारा की गई थी। शिव परिवार मन्दिर के जीर्णोद्धार के तहत मूर्ति स्थापना के पूजन कार्यक्रम पण्डित गिरिराज जोशी, शरद पुरोहित, दिनेश मिश्रा, पुजारी रामावतार दाधीच, ऋषिराज दाधीच ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विविध प्रकार की पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई।नगर के विद्वान् पंडितों द्वारा यजमान दिनेश कुमार व्यास, इन्दु देवी व्यास द्वारा अन्नाधिवास, जलाधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास, शयनाधिवास सहित विभिन्न विधि-विधानों के साथ पूजा-अर्चना कराकर मूर्ति स्थापना की गई। भगवान महादेव की आरती के तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। इस तीन दिवसीय मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पुजारी रामावतार दाधीच, सुन्दर लाल बहड़, गजेन्द्र गांधी, चन्द्र प्रकाश गौड़, श्रवण दलाल, अनिल छितरका, मनोज ध्यावाला, सुरेश अग्रवाल, लोकेश पुरोहित, राजेन्द्र प्रसाद पटवारी, हनुमान पोद्दार, गोकुल बगड़िया, सुरेश सोनी, संभु बगड़िया, सागर गौड़, अशोक रुवाटिया, गोविन्द माली, आत्माराम छितरका, मगनीराम रुवटिया, नवरतन गौड़, ओमप्रकाश सोनी, लक्ष्मी नारायण ध्यावाला, राधेश्याम सोनी, कमल सोनी, तरुण वर्मा, संजय गौड़, देवेश, ऋषिराज दाधीच सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now