नई जिला कार्यकारिणी बनाम आया कढी में उबाल? भाजपा नागौर देहात जिला की जिला कार्यकारिणी बदली, अनेक नए चेहरे शामिल, तो अनेक को दिखाया बाहर का रास्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नई जिला कार्यकारिणी बनाम आया कढी में उबाल?

भाजपा नागौर देहात जिला की जिला कार्यकारिणी बदली,

अनेक नए चेहरे शामिल, तो अनेक को दिखाया बाहर का रास्ता

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय जनता पार्टी के नागौर देहात जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट ने प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा नागौर देहात के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों में परिवर्तन करते हुए नई घोषणा की है। इसके अनुसार भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर 10 जनों को मनोनीत किया गया है। इनमें रामनिवास दिवाकर, रामाकिशन खीचड़, कर्नल नन्द किशोर ढाका, नाथूराम कालेरा, विजेंद्र सिंह भावंता, गिरधर पलोड, महावीर चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह कासेड़ा, घनश्याम सोनी व राजेश गुर्जर शामिल हैं। महामंत्री पद पर 3 जनों को लिया गया है, जिनमें बुद्धाराय गर्वा, गोविंद कुमावत और नवनीत गौड़ मनोनीत किए गए हैं। मंत्री पद पर भी 10 जनों को मनोनीत किया गया है। इनमें राजेन्द्र सिंह धोलिया, पवन टाक, जगदीश पारीक, नरेन्द्र जयपाल, श्रीमती पूजा कुमावत, श्रीमती ममता कंवर, सुश्री राजश्री खांडल, आत्मा प्रकाश सैन, अमन जैन व श्रीमती बरखा रानी शामिल हैं। जिला कोषाध्यक्ष हरीश मोदी को, जिला सह-कोषाध्यक्ष सर्वेश्वर मानधनिया को और जिला कार्यालय मंत्री अंजनी कुमार सारस्वत को मनोनीत किया गया है। इनके अलावा कुछ मंडल अध्यक्ष बदले गए हैं, जिनमें रमेश चन्द्र सारडा को गच्छीपुरा मंडल अध्यक्ष, कपिल तोषनीवाल को मकराना शहर, चेनाराम कुमावत को मिठडी (परबतसर) का और बाबूलाल कुमावत (पार्षद) को कुचामन शहर का और चुन्नीलाल माली को मारोठ मंडल का भाजपा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नई जिला कार्यकारिणी को लेकर खुसर-पुसर शुरू

इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही पार्टी संगठन में भारी खुसर-पुसर शुरू हो गई है और कढी में उबाल की संभावनाएं जन्म लेने लगी हैं। जिन लोगों को पहले जिला उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री वगैरह के पद दिए हुए थे, उन्हें वंचित करने से उनमें रोष नजर आ रहा है। आम चर्चा में जिन लोगों को जिला कार्यकारिणी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें हनुमान मल जांगिड़, रामगोपाल गहलोत, श्रीमती अंजना शर्मा, मोहन सिंह प्यावां, कैलाश मेघवाल, नारायण सिंह मिंडकिया, मनोहर सिंह रूपपुरा आदि शामिल हैं। अब देखना है कि इन सबको कहां एडजस्ट किया जाता है। वरना चुनाव के मौके पर इसे शुभ संकेत नहीं माना जा सकता।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

गुरुजनों का मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा, संस्कार एवं लोककल्याण की प्रेरणा देता है- ठाकुर करणी सिंह, गुरु पूर्णिमा पर संत गुरुओं का किया सम्मान, मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित श्रीफल, शॉल व सम्मान पत्र किए भेंट

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल, समाज का भी है दायित्व- आरपीएस ऋतु कुमारी, पुलिस लाइन डीडवाना में हुआ महिला सुरक्षा संवाद और सम्मान समारोह, लाडनूं की सुमित्रा आर्य सहित जिले की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now