लाडनूं को नई फायर ब्रिगेड गाड़ी, खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी, सिवरेज का एसटीपी का होगा काम शुरू, मिलेगा आवारा पशुओं से छुटकारा, सड़कों की हालत सुधरेगी, प्रमुख शासन सचिव ने ली योगक्षेम वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा बैठक, दिए व्यवस्थाओं सम्बन्धी आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं को नई फायर ब्रिगेड गाड़ी, खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी, सिवरेज का एसटीपी का होगा काम शुरू, मिलेगा आवारा पशुओं से छुटकारा, सड़कों की हालत सुधरेगी,

प्रमुख शासन सचिव ने ली योगक्षेम वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा बैठक, दिए व्यवस्थाओं सम्बन्धी आवश्यक निर्देश

­

लाडनूं (kalamkala.in)। आचार्यश्री महाश्रमण के लाडनूं में आगामी योगक्षेम वर्ष 2026-27 के प्रवास को लेकर जैन विश्व भारती लाडनूं में एक उच्चस्तरीय एवं महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के शासन सचिव रवि जैन एवं जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने की। इस विशेष बैठक में जैन विश्व भारती संस्थान, आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास समिति के पदाधिकारीगण के साथ ही सम्पूर्ण जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य योगक्षेम वर्ष प्रवास के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं, प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा, यातायात, आवास, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा करना रहा।बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने गत बैठक की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

जैन विश्व भारती में एक साल के लिए खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी

इस दौरान शासन सचिव द्वारा समुचित विद्युत व्यवस्था हेतु अतिरिक्त इलेक्ट्रिक पोल एवं लाइटें उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सीवरेज एसटीपी प्लांट को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।आवारा पशुओं की रोकथाम, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा अतिरिक्त अग्निशमन वाहन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया गया।जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जलदाय विभाग को निर्देशित किया गया।स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के लिए योगक्षेम वर्ष के दौरान पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस प्रशासन को योगक्षेम वर्ष के दौरान सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने एवं जैन विश्व भारती परिसर में अतिरिक्त अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (PWD) एवं नगरपालिका को जैन विश्व भारती से जुड़ने वाले सभी सड़क मार्गों को दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। विद्युत व्यवस्था, अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट, कैमरा, एम्बुलेस व्यवस्था, फायर ब्रिगेड आदि के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण निर्णय शासन सचिव द्वारा प्रदान किए गए।

लाडनूं को मिलेगा एक और फायर ब्रिगेड वाहन

शासन सचिव द्वारा आगामी समय में लाडनूं को एक ओर नवीन फायर ब्रिगेड आवंटन किए जाने की घोषणा की गई। आवारा पशुओं की समस्या हेतु वेटरनरी विभाग के साथ नगरपालिका को संयुक्त रूप से कार्य करने को निर्देश किए गए। इस अवसर पर शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि योगक्षेम वर्ष केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है, जिसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है।

आगामी महिनों के लिए तैयारियों की चरणबद्ध रूपरेखा तैयार

जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत ने अधिकारियों को समयबद्ध, अनुशासित एवं जन-सहयोग आधारित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने यथासंभव सहयोग को आश्वस्त किया। जिला कलेक्टर द्वारा इस आयोजन को सम्पूर्ण लाडनूं शहर का आयोजन बताया गया। बैठक में आगामी महीनों में चरणबद्ध रूप से की जाने वाली तैयारियों की स्पष्ट रूपरेखा तय की गई तथा संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इन सबकी रही बैठक में उपस्थिति

बैठक में पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, एडीएम मोहनलाल खटवालिया, एसडीएम मीनू वर्मा डीएसपी जितेन्द्र सिंह सहित विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर पालिका, चिकित्सा विभाग, रुडीप, पुलिस विभाग आदि से जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों, ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति रही। डा. विजयश्री शर्मा ने बताया कि समन्वय हेतु जैन विश्व भारती के परिसर संयोजक धरमचंद लुंकड़, कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, मंत्री निर्मल कोटेचा, नरपतसिंह दूगड़, जैविभा के संयुक्त मंत्री नवीन बैंगाणी, संचालिका समिति के सदस्य राजेन्द्र खटेड़ आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

जैन विश्व भारती में विरल जैन दीक्षा समारोह का आयोजन, मुमुक्षु सलोनी व मुमुक्षु खुशी ने गुरुदेव से स्वीकारा संयम जीवन, मात्र दो घंटे पूर्व की घोषणा पर ग्रहण किया संन्यास, मुमुक्षु सलोनी नखत से बनी साध्वी सुकृतप्रभा

आत्मशुद्धि के लिए अहिंसा की आराधना, संयम की साधना और तप का आसेवन जरूरी- आचार्यश्री महाश्रमण, लाडनूं के विभिन्न संस्था-संगठनों ने किया ने आचार्य श्री महाश्रमण का नागरिक अभिनंदन, 2028 में रहेगा आचार्य श्री महाश्रमण का हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी का पदभ्रमण