निम्बी जोधां पुलिस ने मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 13.83 ग्राम एमडीएमए सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, डीडवाना की डीएसटी टीम और लाडनूं सीओ ऑफिस के सहयोग से कामयाब हुई कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां पुलिस ने मोटरसाइकिल पर ले जाई जा रही 13.83 ग्राम एमडीएमए सहित आरोपी को किया गिरफ्तार,

डीडवाना की डीएसटी टीम और लाडनूं सीओ ऑफिस के सहयोग से कामयाब हुई कार्रवाई

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती पुलिस थाना निम्बी जोधां ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाई जा रही कार्रवाई के तहत ढींगसरी तिराहा पर मोटर साइकिल पर अवैध एमडीएमए नशीला द्रव्य लेकर जा रहे जायल पुलिस थानांतर्गत ग्राम काशीपुरा के मुलजिम ओम प्रकाश (23) पुत्र काशीराम जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 13.83 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। साथ ही अवैध मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त प्लसर मोटर साईकिल को भी जब्त किया है। पुलिस इस मादक द्रव्य के सप्लायर और आगे खरीदारी करने वाले की जानकारी जुटा रही है।

पकड़े गए मुलजिम से मादक द्रव्य लाने व पहुंचाने वाले स्रोतों की ली जा रही है जानकारी

निम्बी जोधां पुलिस थाने के कार्यवाहक थानाधिकारी शिम्भुदयाल ने मय पुलिस जाप्ता जाप्ता व डीएसटी टीम डीडवाना के साथ मिलकर 2 अगस्त को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल पर मादक द्रव्य लेकर जा रहे आरोपी ओमप्रकाश बिश्नोई काशीपुरा को पकड़ कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. वजन 13.83 ग्राम जब्त किया। साथ ही परिवहन के लिए प्रयुक्त वाहन बजाज प्लसर मोटर साईकिल रजि. नं. आरजे 21 टीएस 2758 को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस संबध में प्रकरण संख्या 63/2026 धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट में दर्ज किया है। पुलिस मामले के अनुसंधान में गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश से जब्तसुदा अवैध मादक पदार्थ एग.डी.एम.ए. को खरीदने व बेचने वालों के संबंध में गहनता पूर्वक पूछताछ कर रही है।

इस पुलिस टीम ने मिलकर की यह कार्रवाई

पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा (आर.पी.एस.) तथा लाडनूं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण (आर.पी.एस.) के निकटतम सुपरविजन में निम्बी जोधां के कार्यवाहक थानाधिकारी शिम्भुदयाल एवं टीम में शामिल डीएसटी डीडवाना के प्रभारी उप निरीक्षक बलदेवराम, डीएसटी के हेड कांस्टेबल प्रह्लाद, कांस्टेबल रिछपाल, सुनील बेड़ा व मनोज तथा निम्बी जोधां पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक टोडाराम, एएसआई मूलाराम, कांस्टेबल सुनील, हरिराम, चालक कांस्टेबल कृष्ण कुमार एवं वृत कार्यालय लाडनूं के हेड कांस्टेबल गोपालराम थे। इनमें कार्यवाही में विशेष योगदान डीएसटी के कांस्टेबल रिछपाल का रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now