बिजली सम्बंधी समस्याओं के लिए किया जा रहा है स्थाई समाधान का प्रयास- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, लाडनूं में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में लिया ऊर्जा मंत्री ने भाग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिजली सम्बंधी समस्याओं के लिए किया जा रहा है स्थाई समाधान का प्रयास- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर,

लाडनूं में बिजलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में लिया ऊर्जा मंत्री ने भाग

लाडनूं (kalamkala.in)। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा है कि सरकार बिजली सम्बंधी सभी तरह की समस्याओं के स्थाई समाधान के प्रयास कर रही है। पहले गांवों में शाम होते ही बिजली गुल हो जाती थी, हमने उसमें सुधार किया है और इसे पूरी तरह सुधारने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के सामने आंधी, बरसात, वोल्टेज की खपत बढने आदि विभिन्न तरह की समस्याएं आती हैं, जिनसे विद्युतकर्मी दिन-रात जूझते हैं।‌हमारा प्रयास रहेगा कि इन समस्याओं में पर्याप्त कमी आए। वे यहां लाडनूं शहर के प्राचीन पावर हाउस में पुनर्निर्मित श्री बिजलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जैन विश्व भारती में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण को याद किया तथा कहा कि उनके प्रवास-काल के दौरान लोगों की आवाजाही बढने और अच्छी रौनक बनी होने के बारे में बताया और जैन विश्व भारती को लाडनूं की पहचान के रूप में चिह्नित किया।

निगम पहले उपभोक्ताओं को बिजली बेचता था और अब खरीदता है

समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि और नवाचारों के चलते बिजली विभाग में बहुत परिवर्तन आया है। अब तक विद्युत वितरण निगम बिजली उपभोक्ताओं को बेचा करता था और अब निगम उपभोक्ताओं से बिजली खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की गुणवत्ता में बहुत सुधार हुआ है। ट्रांसफार्मर नये लगाए गए हैं और जो पहले से लगे हैं, वहां अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने किया शिव का जलाभिषेक

श्री बिजलेश्वर मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पहले ही सावन सोमवार के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए पूजा-अर्चना के साथ की गई। नागर ने इस दौरान मंदिर में भगवान शंकर का जलाअभिषेक किया व वहां परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र जैन व डॉ. अनिता जैन तथा मंदिर के नवनिर्माण के अन्य सहयोगियों का सम्मान भी ऊर्जा मंत्री नागर द्वारा किया गया। इससे पूर्व जैन विश्व भारती में उन्होंने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किए, वहां जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद आदि ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया।

ये सब रहे उपस्थित

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विशिष्ट अतिथि करणीसिंह के अलावा उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार कुटेंद्र राठौड़, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी, थानाधिकारी शंभुदयाल मीणा तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके मीणा, अधिशाषी अभियंता एस आर रावल, सहायक अभियंता गोपाल वर्मा, राजकुमार तुनगरिया आदि अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के विधानसभा प्रभारी राकेश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष गौतम दत्त शास्त्री, दीपक जांगिड़, हनुमान मल जांगिड़, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, गोविंद सिंह कसूंबी, सुशील पीपलवा, सुशील दाधीच, सीताराम गौतम, मोहन सिंह चौहान, मदन गोपाल नवहाल, महेन्द्र सेठी, रमेश सिंधी, राजकुमार चौरड़िया, चेतन भोजक, गंगाराम रैगर, सुरेश खींची, बाबूलाल प्रजापत, बच्छराज नागपुरिया आदि विभिन्न जन-प्रतिनिधि गण, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार हटाने को लेकर दिया ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन

लाडनूं शहर के वार्ड नं 25 में मकानों के ऊपर से निकल रही बिजली की सर्विस लाइन के कारण किसी हादसे का अंदेशा जताते हुए भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य नि. पार्षद सुमित्रा आर्य ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को ज्ञापन देकर एक खंभा लगाकर उसे हटाए जाने की मांग की है। ऊर्जा मंत्री यहां बिजलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। उन्हें दिए अपने ज्ञापन में सुमित्रा आर्य ने बताया है कि लाडनूं शहर के वार्ड नं. 25 में सिर्फ एक खंभे की कमी के कारण बिजली का कनेक्शन करने के लिए रहवासी मकान की छत के ऊपर से सर्विस लाइन निकाली है, जिसके कारण हर वक्त किसी बड़े खतरे का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने लिखा है कि हनीफ इलाही के घर के ऊपर से निकली इस सर्विस लाइन से लियाकत इलाही के पुत्रों के घर में कनेक्शन किया हुआ है। अगर विद्युत वितरण निगम लियाकत इलाही के घर के सामने एक खंभा लगवा दे, तो इस समस्या का समाधान संभव है। इस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिलाया है। इस वक्त उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, तहसीलदार कूटेन्द्र राठौड़, विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के रेलवे स्टेशन पर मचा भारी हंगामा, रेलवे के बुकिंग क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक ने टिकट बुकिंग ठेकेदार को बुरी तरह पीटा, उसे किया लहूलुहान, रुपए छीने और बिखेरे, जातिसूचक अपशब्द व गंदी गालियां बरसाई, क्लर्क व वाणिज्य अधीक्षक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप, जीआरपी मौके पर पहुंची, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच में जुटी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now