निम्बी जोधां की विवाहिता युवती की मौत को बताया हत्या, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, प्रसव के दौरान हुई थी महिला की मौत, अंत्येष्टि के लिए शव लेने के लिए ससुराल और पीहर पक्ष अड़े, पहले पति की मौत के बाद सरोज ने मनोज से प्रेम के कारण की थी दूसरी शादी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां की विवाहिता युवती की मौत को बताया हत्या, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप,

प्रसव के दौरान हुई थी महिला की मौत, अंत्येष्टि के लिए शव लेने के लिए ससुराल और पीहर पक्ष अड़े, पहले पति की मौत के बाद सरोज ने मनोज से प्रेम के कारण की थी दूसरी शादी

लाडनूं। समीप के ग्राम निम्बी जोधां में प्रसव पीड़ा के दौरान हुई एक विवाहिता की मौत हो गई। इस विवाहिता सरोज ढोली पत्नी मनोज राणा को डिलीवरी के लिए फतेहपुर में एडमिट करवाया गया था। उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद उसे चहां से बीकानेर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उस विवाहिता की मौत हो गई। मृतका का पोस्टमार्टम यहां राजकीय चिकित्सालय में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष मृतका सरोज का शव लाडनूं के सरकारी अस्पताल लाकर स्थानीय मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की सूचना पर यहां पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई। इसके बद मृतका युवती का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता के अंतिम संस्कार के लिए शव प्राप्त करने के लिए पीहर और ससुराल पक्ष ने अपना-अपना दावा जताया। मृतका की माता तो शव लेने के लिए मोर्चरी के समक्ष गाड़ी से आगे आकर खड़ी हो गई।

एसडीएम कोर्ट ने दिए शव के अधिकार सम्बंधी आदेश

मृतका के शव पर अधिकार सम्बंधी विवाद को ध्यान मे ंरखते हुए लाडनूं पुलिस ने उनकी शादी से संबंधित दस्तावेज यहां उपखंड मजिस्ट्रेट अनिल कुमार गढ़वाल के सामने पेश किए। जिसके बाद दस्तावेजों के आधार पर कानून के मुताबिक मृतका का शव ससुराल पक्ष को सौंपे जाने के आदेश दिए गए। बाद में एसडीएम के आदेशों के बाद दोनों पक्षों से समझाइश की जाकर शव ससुराल पक्ष के सुपुर्द किया गया। इसके बाद जब शव लेकर एंबुलेंस को रवाना किया गया तो शोभासर निवासी पीहर पक्ष के लोग इस एंबुलेंस के आड़े फिर गए। तब पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए पीहर पक्ष को वहां से हटाया और कोर्ट के आदेशों की पालना करवाई।

प्रेम-प्रसंग के चलते की थी दूसरी शादी

बताया जाता है कि मृतका ने प्रेम प्रसंग के चलते ढाई साल पहले मनोज राणा निवासी निम्बी जोधा से शादी कर ली थी। मृतका सरोज ने अपने पहले पति के मौत के बाद मनोज राणा से अपनी दूसरी शादी कोर्ट-मैरिज के रूप में की थी। मृतका सरोज के एक पुत्र व एक पुत्री थी। सरोज के पहले पति की मौत हो गई थी। बाद में वह मनोज राणा के संपर्क में आई और कानूनी रूप से उसके साथ शादी कर ली। मृतका की संतानें पुत्र व पुत्री दोनों मनोज राणा के ही साथ रह रहे थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई