लाडनूं नगर पालिका में नए ईओ सुरेंद्र कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं नगर पालिका में नए ईओ सुरेंद्र कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण

लाडनूं। नगर पालिका लाडनूं में अधिशाषी अधिकारी पद पर पदस्थापित ईओ सुरेंद्र कुमार मीणा ने गुरूवार को दोपहर बाद अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ज्वायंनिंग पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पालिकाकर्मियों ने उनका साफा व फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद ईओ मीणा ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साफ-सफाई और सार्वजनिक रोशनी की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में अपनी कोई भी शिकायत व फरियाद लेकर आने वाले किसी व्यक्ति को निराश नहीं लौटाया जाएगा तथा प्रत्येक उचित काम को तत्काल निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को भीहिदायत दी कि वे आमजन को किसी भी काम के लिए बेवजह पालिका में चक्कर लगवा कर परेशान नहीं करे। नव पदस्थपित ईओ ने पालिकाध्यक्ष रावत खान से भी मुलाकात की। इस अवसर पर जेईएन सत्यपाल सिंह, नन्दकिशोर चैधरी, संजय कुमार बारासा, रफीक, हुक्मसिंह, वेद प्रकाश, राशिद, रविन्द्र सिंह, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे और ईओ का स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now